2 Corinthians 3:13 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur moosar kee nain nahee, jis ne apane munh par parada dala tha taki israaelee us ghattnevalee vastu ke ant ko n dekhen.
Hindi 2017 (नया नियम)
और मूसा की नाईं नहीं, जिस ने अपने मुँह पर परदा डाला था ताकि इस्राएली उस घटनेवाली वस्तु के अन्त को न देखें।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हम उस मूसा के जैसे नहीं हैं जो अपने मुख पर पर्दा डाले रहता था कहीं इस्राएल के लोग (यहूदी) अपनी आँखें गड़ा कर जिसका विनाश सुनिश्चित था, उस सेवा के अंत को न देख लें।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
हम मूसा के सदृश नहीं हैं। वह अपने मुख पर परदा डाले रहते थे, जिससे इस्राएली उनके क्रमश: क्षीण होने वाले तेज की अंतिम झलक भी न देख पायें।
Hindi Bible HHBD
और मूसर की नाईं नहीं, जिस ने अपने मुंह पर परदा डाला था ताकि इस्त्राएली उस घटनेवाली वस्तु के अन्त को न देखें।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Ham log Maozas ke rakam nai hei. Uske chehra chamkat raha, lekin u aapan chehra ke lukaay ke rakkhis raha ki jisse Israayel ke log uske chehra ke chamak ke maddhim hote nai dekhi..
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और मूसा के समान नहीं, जिसने अपने मुँह पर परदा डाला था ताकि इस्राएली उस घटनेवाले तेज के अन्त को न देखें।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
और मूसा के समान नहीं हैं जो अपने मुँह पर परदा डाले रहता था कि इस्राएल की संतान उस घटते जा रहे तेज के अंत को न देखे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
हम मोशेह के समान भी नहीं, जो अपना मुख इसलिये ढका रखते थे कि इस्राएल के लोग उस धीरे धीरे कम होते हुए तेज को न देख पाएं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और मूसा के समान नहीं, जिसने अपने मुँह पर परदा डाला था ताकि इस्राएली उस घटनेवाले तेज के अन्त को न देखें।