2 Corinthians 4:11 — Compare Translations
9 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
kyonaki ham jeete jee sarvada yeeshu ke karan mratyu ke hath men saunpe jate haain ki yeeshu ka jeevan bhee hamare maranahar shareer men pragatt ho.
Hindi 2017 (नया नियम)
क्योंकि हम जीते जी सर्वदा यीशु के कारण मृत्यु के हाथ में सौंपे जाते हैं कि यीशु का जीवन भी हमारे मरनहार शरीर में प्रगट हो।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यीशु के कारण हम जीवितों को निरन्तर मौत के हाथों सौंपा जाता है ताकि यीशु का जीवन भी नाशवान शरीरों में स्पष्ट रूप से उजागर हो।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
हमें जीवित रहते हुए येशु के कारण निरन्तर मृत्यु का सामना करना पड़ता है, जिससे येशु का जीवन भी हमारे नश्वर शरीर में प्रत्यक्ष हो जाये।
Hindi Bible HHBD
क्योंकि हम जीते जी सर्वदा यीशु के कारण मृत्यु के हाथ में सौंपे जाते हैं कि यीशु का जीवन भी हमारे मरनहार शरीर में प्रगट हो।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्योंकि हम जीते जी सर्वदा यीशु के कारण मृत्यु के हाथ में सौंपे जाते हैं कि यीशु का जीवन भी हमारे मरनहार शरीर में प्रगट हो।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
हम जो जीवित हैं हर समय यीशु के कारण मृत्यु को सौंपे जाते हैं कि यीशु का जीवन भी हमारी मरणशील देह में प्रकट हो।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसलिये हम, जो जीवित हैं, हरदम मसीह येशु के लिए मृत्यु को सौंपे जाते हैं कि हमारी शारीरिक देह में मसीह येशु का जीवन प्रकट हो जाए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्योंकि हम जीते जी सर्वदा यीशु के कारण मृत्यु के हाथ में सौंपे जाते हैं कि यीशु का जीवन भी हमारे मरनहार शरीर में प्रगट हो।