2 Corinthians 4:2 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
parantu ham ne lajja ke gupt kamon ko tyag diya, aur n chaturai se chalate, aur n parameshvar ke vachan men milavatt karate haai, parantu saty ko pragatt karake, parameshvar ke samhane har aek manushy ke vivek men apanee bhlai baaittate haain.
Hindi 2017 (नया नियम)
परन्तु हम ने लज्जा के गुप्त कामों को त्याग दिया, और न चतुराई से चलते, और न परमेश्वर के वचन में मिलावट करते हैं, परन्तु सत्य को प्रगट करके, परमेश्वर के साम्हने हर एक मनुष्य के विवेक- में अपनी भलाई बैठाते हैं।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हमने तो लज्जापूर्ण गुप्त कार्यों को छोड़ दिया है। हम कपट नहीं करते और न ही हम परमेश्वर के वचन में मिलावट करते हैं, बल्कि सत्य को सरल रूप में प्रकट करके लोगों की चेतना में परमेश्वर के सामने अपने आप को प्रशंसा के योग्य ठहराते हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
हम लोक-लज्जावश कुछ बातें छिपाना नहीं चाहते। हम न तो छल-कपट करते और न परमेश्वर का वचन विकृत करते हैं। हम प्रकट रूप से सत्य का प्रचार करते हैं। यही उन सब मनुष्यों के पास हमारी सिफारिश है, जो परमेश्वर के सामने हमारे विषय में निर्णय करना चाहते हैं ।
Hindi Bible HHBD
परन्तु हम ने लज्जा के गुप्त कामों को त्याग दिया, और न चतुराई से चलते, और न परमेश्वर के वचन में मिलावट करते हैं, परन्तु सत्य को प्रगट करके, परमेश्वर के साम्हने हर एक मनुष्य के विवेक में अपनी भलाई बैठाते हैं।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Ham saramwaala kaam nai karta jon ke chhupaay ke rakkhe ke rahe hei. Aur ham koi ke muurakh nai banaata ya Parmeshwar ke sandes ke ghumaay firaay ke bataata hei. Parmeshwar hamaar gawaahi hei ki ham khali sachcha baat bolta hei, ki jisse aur log bhi jaan lei ki ham log pe bharosa kare ke chaahi.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु हम ने लज्जा के गुप्त कामों को त्याग दिया, और न चतुराई से चलते, और न परमेश्वर के वचन में मिलावट करते हैं; परन्तु सत्य को प्रगट करके, परमेश्वर के सामने हर एक मनुष्य के विवेक में अपनी भलाई बैठाते हैं।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
हमने लज्जा के गुप्त कार्यों को त्याग दिया; और हम न तो चतुराई से चलते हैं और न ही परमेश्वर के वचन में मिलावट करते हैं, बल्कि सत्य को प्रकट करने के द्वारा हम परमेश्वर के सामने प्रत्येक मनुष्य के विवेक में अपने आपको योग्य प्रस्तुत करते हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
हमने लज्जा के गुप्त कामों को त्याग दिया है. न तो हमारे स्वभाव में किसी प्रकार की चतुराई है और न ही हम परमेश्वर के वचन को तोड़ मरोड़ कर प्रस्तुत करते हैं. किंतु सच्चाई को प्रकट करके हम परमेश्वर के सामने स्वयं को हर एक के विवेक के लिए प्रस्तुत करते हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु हमने लज्जा के गुप्त कामों को त्याग दिया, और न चतुराई से चलते, और न परमेश्वर के वचन में मिलावट करते हैं, परन्तु सत्य को प्रगट करके, परमेश्वर के सामने हर एक मनुष्य के विवेक में अपनी भलाई बैठाते हैं।