2 Corinthians 6:16 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur mooraton ke sath parameshvar ke mandair ka kya sambandha? kyonaki ham to jeevate parameshvar ka mandair haain jaaisa parameshvar ne kaha haai ki maain un men basoonga aur un men chala fira karoonga aur maain un ka parameshvar hoonga, aur ve mere log honge.
Hindi 2017 (नया नियम)
और मूरतों के साथ परमेश्‍वर के मन्‍दिर का क्‍या सम्‍बन्‍ध? क्‍योंकि हम तो जीवते परमेश्‍वर का मन्‍दिर हैं; जैसा परमेश्‍वर ने कहा है “मैं उन में बसूँगा और उन में चला फिरा करूँगा; और मैं उन का परमेश्‍वर हूँगा, और वे मेरे लोग होंगे।”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
परमेश्वर के मन्दिर का मूर्तियों से क्या नाता? क्योंकि हम स्वयं उस सजीव परमेश्वर के मन्दिर हैं, जैसा कि परमेश्वर ने कहा था: “मैं उनमें निवास करूँगा; चलूँ फिरूँगा, मैं उनका परमेश्वर होऊँगा और वे मेरे जन बनेंगे।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
परमेश्‍वर के मन्‍दिर का देवमूर्तियों से क्‍या समझौता? क्‍योंकि हम जीवन्‍त परमेश्‍वर के मन्‍दिर हैं, जैसा कि परमेश्‍वर ने कहा है: “मैं उन के बीच निवास करूँगा और उनके साथ चलूँगा। मैं उनका परमेश्‍वर होऊंगा और वे मेरी प्रजा होंगे।
Hindi Bible HHBD
और मूरतों के साथ परमेश्वर के मन्दिर का क्या सम्बन्ध? क्योंकि हम तो जीवते परमेश्वर का मन्दिर हैं; जैसा परमेश्वर ने कहा है कि मैं उन में बसूंगा और उन में चला फिरा करूंगा; और मैं उन का परमेश्वर हूंगा, और वे मेरे लोग होंगे।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Kaa muurti Parmeshwar ke Mandir se sambandh rakkhe hei? Ham log jeewit Parmeshwar ke Mandir hei, jeise ki Parmeshwar khud bolis hei, “Ham ilog ke sañghe rahega aur ilog ke beech chalega. Ham ilog ke Parmeshwar rahega, aur ilog hamaar log rahi.”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और मूर्तियों के साथ परमेश्‍वर के मन्दिर का क्या सम्बन्ध? क्योंकि हम तो जीवते परमेश्‍वर के मन्दिर हैं; जैसा परमेश्‍वर ने कहा है, “मैं उनमें बसूँगा और उनमें चला फिरा करूँगा; और मैं उनका परमेश्‍वर हूँगा, और वे मेरे लोग होंगे।”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
और मूर्तियों के साथ परमेश्‍वर के मंदिर की क्या सहमति? क्योंकि हम तो जीवित परमेश्‍वर का मंदिर हैं; जैसा कि परमेश्‍वर ने कहा है: मैं उनमें वास करूँगा और उनके मध्य चला-फिरा करूँगा। मैं उनका परमेश्‍वर होऊँगा, और वे मेरे लोग होंगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
या परमेश्वर के मंदिर तथा मूर्तियों में कैसी सहमति? हम जीवित परमेश्वर के मंदिर हैं. जैसा कि परमेश्वर का कहना है: मैं उनमें वास करूंगा, उनके बीच चला फिरा करूंगा, मैं उनका परमेश्वर बनूंगा, और वे मेरी प्रजा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और मूरतों के साथ परमेश्वर के मन्दिर का क्या सम्बंध? क्योंकि हम तो जीविते परमेश्वर के मन्दिर हैं; जैसा परमेश्वर ने कहा है “मैं उनमें बसूँगा और उनमें चला फिरा करूँगा; और मैं उनका परमेश्वर होऊँगा, और वे मेरे लोग होंगे।”