2 Corinthians 9:3 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
parantu maain ne bhaiyon ko isaliye bheja haai, ki ham ne jo ghamand tumhare vishay men dikhaya, vah is bat men vyarth n tthare parantu jaaisa maain ne kaha vaaise hee tum taaiyar ho raho.
Hindi 2017 (नया नियम)
परन्तु मैं ने भाइयों को इसलिये भेजा है, कि हम ने जो घमण्ड तुम्हारे विषय में दिखाया, वह इस बात में व्यर्थ न ठहरे; परन्तु जैसा मैं ने कहा; वैसे ही तुम तैयार हो रहो।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु मैं भाइयों को तुम्हारे पास इसलिए भेज रहा हूँ कि तुम को लेकर हम जो गर्व करते हैं, वह इस बारे में व्यर्थ सिद्ध न हो। और इसलिए भी कि तुम तैयार रहो, जैसा कि मैं कहता आया हूँ।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं इन भाइयों को इसलिए भेज रहा हूँ कि हमने इस विषय पर आप पर जो गर्व प्रकट किया है, वह निराधार न निकले। मैं चाहता हूँ कि आप तैयार हों, जैसा कि मैंने कहा।
Hindi Bible HHBD
परन्तु मैं ने भाइयों को इसलिये भेजा है, कि हम ने जो घमण्ड तुम्हारे विषय में दिखाया, वह इस बात में व्यर्थ न ठहरे; परन्तु जैसा मैं ने कहा; वैसे ही तुम तैयार हो रहो।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Yahi kaaran ham Ṭaayṭas aur dui aur log ke tumhaar lage bhejta hei. Ham mañgta hei tum taiyaar raho, jeise waada kara raha. Isse i dekhaai ki ham log tum pe ghamanḍ kar ke bhuul nai kara.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु मैं ने भाइयों को इसलिये भेजा है कि हम ने जो घमण्ड तुम्हारे विषय में दिखाया, वह इस बात में व्यर्थ न ठहरे; परन्तु जैसा मैं ने कहा वैसे ही तुम तैयार रहो,
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
परंतु मैं भाइयों को इसलिए भेज रहा हूँ कि इस विषय में तुम्हारे प्रति हमारा गर्व व्यर्थ न ठहरे, और यह कि तुम वैसे ही तैयार रहो, जैसा कि मैं कहता आया हूँ;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मैंने कुछ साथी विश्वासियों को तुम्हारे पास इसलिये भेजा है कि तुम्हारे विषय में मेरा गर्व करना खोखला न ठहरे, परंतु वे स्वयं तुम्हें सेवा के लिए तैयार पाएं—ठीक जैसा मैं उनसे कहता रहा हूं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु मैंने भाइयों को इसलिए भेजा है, कि हमने जो घमण्ड तुम्हारे विषय में दिखाया, वह इस बात में व्यर्थ न ठहरे; परन्तु जैसा मैंने कहा; वैसे ही तुम तैयार रहो।