2 Corinthians 9:4 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aeesa n ho, ki yadi koi maakidunee mere sath aa, aur tumhen taaiyar n paa, to kya jane, is bhrose ke karan ham yah naheen kahate ki tuma laajjait hon.
Hindi 2017 (नया नियम)
ऐसा न हो, कि यदि कोई मकिदुनी मेरे साथ आए, और तुम्‍हें तैयार न पाए, तो क्‍या जानें, इस भरोसे के कारण हम (यह नहीं कहते कि तुम) लज्‍जित हों।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
नहीं तो जब कोई मकिदुनिया वासी मेरे साथ तुम्हारे पास आयेगा और तुम्हें तैयार नहीं पायेगा तो हम उस विश्वास के कारण जिसे हमने तुम्हारे प्रति दर्शाया है, लज्जित होंगे। और तुम तो और भी अधिक लज्जित होगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
कहीं ऐसा न हो कि कुछ मकिदुनिया-निवासी मेरे साथ आ कर यह देखें कि आप तैयार नहीं हैं और हमको-और आप को भी-लज्‍जित होना पड़े, जब कि हमने इस विषय में आप पर इतना भरोसा दिखलाया है।
Hindi Bible HHBD
ऐसा न हो, कि यदि कोई मकिदुनी मेरे साथ आए, और तुम्हें तैयार न पाए, तो क्या जानें, इस भरोसे के कारण हम (यह नहीं कहते कि तुम) लज्जित हों।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Mesiḍonia se kuchh log hamaar sañghe aai, aur ham mañgta hei ki ulog dekhe ki peisa taiyaar hei. Agar eise nai hoi to tum pe bharosa kar ke ham muñh dekhaay laayk nai rahega. Lekin tum ham se jaada saram meñ paṛ jaayga.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
ऐसा न हो कि यदि कोई मकिदुनियावासी मेरे साथ आए और तुम्हें तैयार न पाए, तो हो सकता है कि इस भरोसे के कारण हम (यह नहीं कहते कि तुम) लज्जित हों।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
ऐसा न हो कि जब कुछ मकिदुनियावासी मेरे साथ आएँ और तुम्हें तैयार न पाएँ, तो इस भरोसे के कारण हमें (यह नहीं कहता कि “तुम्हें”) लज्‍जित होना पड़े।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
ऐसा न हो कि जब कोई मकेदोनियावासी मेरे साथ आए और तुम्हें दान देने के लिए तैयार न पाए तो हमें तुम्हारे प्रति ऐसे आश्वस्त होने के कारण लज्जित होना पड़े—तुम्हारी अपनी लज्जा तो एक अलग विषय होगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
ऐसा न हो, कि यदि कोई मकिदुनी मेरे साथ आए, और तुम्हें तैयार न पाए, तो क्या जानें, इस भरोसे के कारण हम (यह नहीं कहते कि तुम) लज्जित हों।