2 Corinthians 9:5 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
isaliye maain ne bhaiyon se yah binatee karana avashy samajha ki ve pahile se tumhare pas jaae, aur tumharee udarata ka fal jis ke vishay men paahile se vachan diya gaya tha, taaiyar kar rakhe, ki yah dabav se naheen parantu udarata ke fal kee nai taaiyar ho..
Hindi 2017 (नया नियम)
इसलिये मैं ने भाइयों से यह विनती करना अवश्‍य समझा कि वे पहले से तुम्‍हारे पास जाएँ, और तुम्‍हारी उदारता का फल जिसके विषय में पहले से वचन दिया गया था, तैयार कर रखें, कि यह दबाव से नहीं परन्‍तु उदारता के फल की नाई तैयार हो।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसलिए मैंने भाईयों से यह कहना आवश्यक समझा कि वे हमसे पहले ही तुम्हारे पास जायें और जिन उपहारों को देने का तुम पहले ही वचन दे चुके हो उन्हें पहले ही से उदारतापूर्वक तैयार रखें। इसलिए यह दान स्वेच्छापूर्वक तैयार रखा जाये न कि दबाव के साथ तुमसे छीनी गयी किसी वस्तु के रूप में।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इसलिए मैंने भाइयों से यह अनुरोध करना आवश्‍यक समझा कि वे पहले आप के यहाँ आएँ और ऐसा प्रबन्‍ध करें कि आपने जो भेंट देने की प्रतिज्ञा की है, वह मेरे पहुँचने से पहले तैयार हो और वह भेंट आपकी कृपणता का नहीं, बल्‍कि आपकी उदारता का प्रमाण हो।
Hindi Bible HHBD
इसलिये मैं ने भाइयों से यह बिनती करना अवश्य समझा कि वे पहिले से तुम्हारे पास जाएं, और तुम्हारी उदारता का फल जिस के विषय में पहिले से वचन दिया गया था, तैयार कर रखें, कि यह दबाव से नहीं परन्तु उदारता के फल की नाई तैयार हो।।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Yahi kaaran ham socha hei ki Ṭaayṭas aur baaki log se ham bolega ki hamaar aay se pahile ulog tumhaar sañghe kuchh ṭaaim bitaay. I rakam se ulog tumhaar lage se peisa jon tum waada kara raha, lewe ke subidha kare sake hei. Tab tumme mauka mili ki tum de dega kaahe ke tum dewe mañgta raha, i nai ki koi tum se jabarjasti karis hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसलिये मैं ने भाइयों से यह विनती करना आवश्यक समझा कि वे पहले से तुम्हारे पास जाएँ, और तुम्हारी उदारता का फल जिसके विषय में पहले से वचन दिया गया था, तैयार कर रखें कि यह दबाव से नहीं परन्तु उदारता के फल के समान तैयार हो।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
इसलिए मैंने भाइयों से यह आग्रह करना आवश्यक समझा कि वे पहले से तुम्हारे पास आकर तुम्हारी उस उदार भेंट का प्रबंध कर लें जिसकी प्रतिज्ञा तुमने पहले से की थी; और यह भेंट उदारता से तैयार रहे न कि दबाव से।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसलिये मैंने यह आवश्यक समझा कि मैं साथी विश्वासियों से यह विनती करूं कि वे पहले ही तुम्हारे पास चले जाएं तथा उस प्रतिज्ञा की गई भेंट का प्रबंध कर लें, जो तुमने उदारता के भाव में दी है, न कि कंजूसी के भाव में.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसलिए मैंने भाइयों से यह विनती करना अवश्य समझा कि वे पहले से तुम्हारे पास जाएँ, और तुम्हारी उदारता का फल जिसके विषय में पहले से वचन दिया गया था, तैयार कर रखें, कि यह दबाव से नहीं परन्तु उदारता के फल की तरह तैयार हो।