2 Corinthians 9:7 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
har aek jan jaaisa man men ttane vaaisa hee dan kareddh n kuddh kuddh ke, aur n dabav se, kyonki parameshvar harsha se denevale se praem rakhta haai.
Hindi 2017 (नया नियम)
हर एक जन जैसा मन में ठाने वैसा ही दान करे; न कुढ़ कुढ़ के, और न दबाव से, क्योंकि परमेश्वर हर्ष से देनेवाले से प्रेम रखता है।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हर कोई बिना किसी कष्ट के या बिना किसी दबाव के, उतना ही दे जितना उसने मन में सोचा है। क्योंकि परमेश्वर प्रसन्न-दाता से ही प्रेम करता है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
हर एक ने अपने मन में जितना निश्चित किया है, उतना ही दे। वह अनिच्छा से अथवा लाचारी से ऐसा न करे, क्योंकि “परमेश्वर प्रसन्नता से देने वाले को प्यार करता है।”
Hindi Bible HHBD
हर एक जन जैसा मन में ठाने वैसा ही दान करेद्ध न कुढ़ कुढ़ के, और न दबाव से, क्योंकि परमेश्वर हर्ष से देनेवाले से प्रेम रखता है।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Sab koi soch leo ki tumme ketna de ke hei. Lekin soch nai karna ki tumme dewe ke hei ya i nai sochna ki tumme dabaao meñ aay ke dewe ke hei. Parmeshwar ulog se prem kare hei jon dewe maañge hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हर एक जन जैसा मन में ठाने वैसा ही दान करे; न कुढ़ कुढ़ के और न दबाव से, क्योंकि परमेश्वर हर्ष से देनेवाले से प्रेम रखता है।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
प्रत्येक जन वैसा ही दान करे जैसा उसने अपने मन में निश्चित किया है, न तो अनिच्छा से और न ही विवश होकर; क्योंकि परमेश्वर हर्ष से देनेवाले से प्रेम रखता है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसलिये जिसने अपने मन में जितना भी देने का निश्चय किया है, उतना ही दे—बिना इच्छा के या विवशता में नहीं क्योंकि परमेश्वर को प्रिय वह है, जो आनंद से देता है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हर एक जन जैसा मन में ठाने वैसा ही दान करे; न कुढ़-कुढ़ के, और न दबाव से, क्योंकि परमेश्वर हर्ष से देनेवाले से प्रेम रखता है।