2 Corinthians 9:8 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur parameshvar sach prakar ka anugrah tumhen bahutayat se de sakata haai jis se har bat men aur har samay, sab kuch, jo tumhen avashyak ho, tumhare pas rahe, aur har aek bhle kam ke liye tumhare pas bahut kuchh ho.
Hindi 2017 (नया नियम)
और परमेश्‍वर सब प्रकार का अनुग्रह तुम्‍हें बहुतायत से दे सकता है जिस से हर बात में और हर समय, सब कुछ, जो तुम्‍हें आवश्‍यक हो, तुम्‍हारे पास रहे, और हर एक भले काम के लिये तुम्‍हारे पास बहुत कुछ हो।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
और परमेश्वर तुम पर हर प्रकार के उत्तम वरदानों की वर्षा कर सकता है जिससे तुम अपनी आवश्यकता की सभी वस्तुओं में सदा प्रसन्न हो सकते हो और सभी अच्छे कार्यों के लिये फिर तुम्हारे पास आवश्यकता से भी अधिक रहेगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
परमेश्‍वर आप लोगों को प्रचुर मात्रा में हर प्रकार का वरदान देने में समर्थ है, जिससे आप को कभी किसी तरह की कोई कमी नहीं हो, बल्‍कि हर शुभ कार्य के लिए भी आपके पास बहुत कुछ बच जाए।
Hindi Bible HHBD
और परमेश्वर सच प्रकार का अनुग्रह तुम्हें बहुतायत से दे सकता है जिस से हर बात में और हर समय, सब कुछ, जो तुम्हें आवश्यक हो, तुम्हारे पास रहे, और हर एक भले काम के लिये तुम्हारे पास बहुत कुछ हो।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Jon bhi cheej ke tumme jaruuri hei, Parmeshwar u sab se tumme bhar dei, aur tumhaar lage hardam thoṛa jaada cheej rahi ki jisse tum duusar ke waaste jon bhi achchha kaam kare mañgta hei, u sab kar lega.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परमेश्‍वर सब प्रकार का अनुग्रह तुम्हें बहुतायत से दे सकता है जिस से हर बात में और हर समय, सब कुछ, जो तुम्हें आवश्यक हो, तुम्हारे पास रहे; और हर एक भले काम के लिये तुम्हारे पास बहुत कुछ हो।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
परमेश्‍वर तुम्हें सब प्रकार का अनुग्रह बहुतायत से देने में समर्थ है, जिससे तुम सदैव हर बात में संपन्‍न रहो कि हर भले कार्य के लिए तुम्हारे पास बहुतायत से हो,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
परमेश्वर समर्थ हैं कि वह तुम्हें बहुत अधिक अनुग्रह प्रदान करें कि तुम्हें सब कुछ पर्याप्‍त मात्रा में प्राप्‍त होता रहे और हर भले काम के लिए तुम्हारे पास अधिकता में हो,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परमेश्वर सब प्रकार का अनुग्रह तुम्हें बहुतायत से दे सकता है । जिससे हर बात में और हर समय, सब कुछ, जो तुम्हें आवश्यक हो, तुम्हारे पास रहे, और हर एक भले काम के लिये तुम्हारे पास बहुत कुछ हो।