2 John 1:9 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jo koi age baddh jata haai, aur maseeh kee shaiksha men bana naheen rahata, usake pas parameshvar naheen: jo koi us kee shaiksha men sthiar rahata haai, usake pas pita bhee haai, aur putra bhee.
Hindi 2017 (नया नियम)
जो कोई आगे बढ़ जाता है, और मसीह की शिक्षा में बना नहीं रहता, उसके पास परमेश्‍वर नहीं: जो कोई उस की शिक्षा में स्‍थिर रहता है, उसके पास पिता भी है, और पुत्र भी।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जो कोई बहुत दूर चला जाता है और मसीह के विषय में दिए गए सच्चे उपदेश में टिका नहीं रहता, वह परमेश्वर को प्राप्त नहीं करता और जो उसकी शिक्षा में बना रहता है, परमपिता और पुत्र दोनों ही उसके पास हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जो कोई मसीह की शिक्षा की सीमा के अन्‍दर नहीं रहता, बल्‍कि उस से बाहर चला जाता है, उसे परमेश्‍वर प्राप्‍त नहीं है। जो शिक्षा की सीमा के अन्‍दर रहता है, उसे पिता और पुत्र, दोनों प्राप्‍त हैं।
Hindi Bible HHBD
जो कोई आगे बढ़ जाता है, और मसीह की शिक्षा में बना नहीं रहता, उसके पास परमेश्वर नहीं: जो कोई उस की शिक्षा में स्थिर रहता है, उसके पास पिता भी है, और पुत्रा भी।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Krisṭ ke baare meñ jon kuchh bhi seekha hei, uske badalte nai raho, nai to Parmeshwar tumhaar sañghe nai rahi. Lekin agar tum jon cheej seekha hei, uske kas ke pakaṛ ke rakkhega, to Pita aur Putr duuno tumhaar sañghe rahi.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जो कोई मसीह की शिक्षा से आगे बढ़ जाता है और उसमें बना नहीं रहता, उसके पास परमेश्‍वर नहीं; जो कोई उसकी शिक्षा में स्थिर रहता है, उसके पास पिता भी है और पुत्र भी।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
जो कोई मसीह की शिक्षा से दूर चला जाता है और उसमें बना नहीं रहता, उसके पास परमेश्‍वर नहीं; जो उस शिक्षा में बना रहता है, उसके पास पिता और पुत्र दोनों हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
हर एक, जो भटक कर दूर निकल जाता है और मसीह की शिक्षा में स्थिर नहीं रहता, उसमें परमेश्वर नहीं; तथा जो शिक्षा में स्थिर रहता है, उसने पिता तथा पुत्र दोनों ही को प्राप्‍त कर लिया है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जो कोई आगे बढ़ जाता है, और मसीह की शिक्षा में बना नहीं रहता, उसके पास परमेश्वर नहीं । जो कोई उसकी शिक्षा में स्थिर रहता है, उसके पास पिता भी है, और पुत्र भी।