2 Kings 1:17 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
yahova ke is vachan ke anusar jo aeliyyah ne kaha tha, vah mar gaya. aur usake santan n hone ke karan yahoram usake sthan par yahooda ke raja yahoshaapat ke putra yahoram ke doosare varsha men rajy karane laga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अहज्याह वैसे ही मरा जैसा यहोवा ने एलिय्याह के द्वारा कहा था। अहज्याह का कोई पुत्र नहीं था। अतः अहज्याह के बाद यहोराम नया राजा हुआ। यहोराम ने यहूदा के राजा यहोशापात के पुत्र यहोराम के राज्यकाल के दूसरे वर्ष शासन करना आरम्भ किया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यों प्रभु के वचन के अनुसार, जैसा एलियाह ने कहा था, राजा अहज्‍याह की मृत्‍यु हो गई। अहज्‍याह के कोई पुत्र नहीं था। इसलिए उसके स्‍थान पर उसका भाई यहोराम राज्‍य करने लगा। वह यहूदा प्रदेश के राजा योराम के राज्‍यकाल के दूसरे वर्ष में सिंहासन पर बैठा था। योराम यहोशाफट का पुत्र था।
Hindi Bible HHBD
यहोवा के इस वचन के अनुसार जो एलिरयाह ने कहा था, वह मर गया। और उसके सन्तान न होने के कारण यहोराम उसके स्थान पर यहूदा के राजा यहोशापात के पुत्रा यहोराम के दूसरे वर्ष में राज्य करने लगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यहोवा के इस वचन के अनुसार जो एलिय्याह ने कहा था, वह मर गया। उसकी सन्तान न होने के कारण यहोराम उसके स्थान पर यहूदा के राजा यहोशापात के पुत्र यहोराम के दूसरे वर्ष में राज्य करने लगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब याहवेह की भविष्यवाणी के अनुसार, जो उन्होंने एलियाह के द्वारा की थी, अहज़्याह की मृत्यु हुई. इसलिये कि अहज़्याह के कोई पुत्र न था, उसकी जगह पर उसका भाई योराम राजा बन गया. यह यहूदिया के राजा यहोशाफ़ात के पुत्र यहोराम के शासनकाल का दूसरा साल था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यहोवा के इस वचन के अनुसार जो एलिय्याह ने कहा था, वह मर गया। और उसकी सन्तान न होने के कारण यहोराम उसके स्थान पर यहूदा के राजा यहोशापात के पुत्र यहोराम के दूसरे वर्ष में राज्य करने लगा।