2 Kings 10:14 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab us ne kaha, inhen jeevit pakado. so unhon ne unako jo bayalees purush the, jeeavit pakada, aur un katarate ke sthan kee babalee par mar dala, us ne un men se kisee ko n chhoda.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब येहू ने अपने लोगों से कहा, “इन्हें जीवित पकड़ लो।” येहू के लोगों ने अहज्याह के सम्बन्धियों को जीवित पकड़ लिया। वे बयालीस लोग थे। येहू ने उन्हें बेथ—एकद के पास कुँए पर मार डाला। येहू ने किसी व्यक्ति को जीवित नहीं छोड़ा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
येहू ने अपने सैनिकों को आदेश दिया, ‘इन्‍हें जीवित पकड़ लो।’ सैनिकों ने तत्‍काल उनको बन्‍दी बना लिया। वे बयालीस पुरुष थे। येहू के सैनिकों ने चरवाहों की सराय के गड्ढे में उनका वध कर दिया। येहू ने उनमें से किसी को भी जीवित नहीं छोड़ा।
Hindi Bible HHBD
तब उस ने कहा, इन्हें जीवित पकड़ो। सो उन्हों ने उनको जो बयालीस पुरूष थे, जीवित पकड़ा, और ऊन कतरते के स्थान की बाबली पर मार डाला, उस ने उन में से किसी को न छोड़ा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब उसने कहा, “इन्हें जीवित पकड़ो।” अत: उन्होंने उनको जो बयालीस पुरुष थे, जीवित पकड़ा, और ऊन कतरने के स्थान की बावली पर मार डाला, उसने उनमें से किसी को न छोड़ा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
येहू ने आदेश दिया, “जीवित पकड़ लो इन्हें.” उन्होंने उन्हें जीवित पकड़ लिया और उन्हें बेथ-एकेद के गड्ढे पर ले जाकर उनका वध कर दिया. ये बयालीस लोग थे. येहू ने उनमें से एक को भी जीवित न छोड़ा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब उसने कहा, “इन्हें जीवित पकड़ो।” अतः उन्होंने उनको जो बयालीस पुरुष थे, जीवित पकड़ा, और ऊन कतरने के स्थान की बावली पर मार डाला, उसने उनमें से किसी को न छोड़ा।