2 Kings 10:17 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
shaemaron ko pahunchakar us ne yahova ke us vachan ke anusar jo us ne aeliyyah se kaha tha, ahab ke jitane shaemaron men bache rahe, un sabhon ko mar ke vinash kiya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
येहू शोमरोन में आया और अहाब के उस सारे परिवार को मार डाला जो अभी तक शोमरोन में जीवित था। येहू ने उन सभी को मार डाला। येहू ने वही काम किये जिन्हें यहोवा ने एलिय्याह से कहा था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
येहू सामरी नगर में आया। उसने सामरी नगर में रहने वाले अहाब के राजवंश के शेष सदस्यों को मार डाला। उसने प्रभु के वचन के अनुसार, जो प्रभु ने एलियाह से कहा था, अहाब के राज-वंश को मिटा दिया।
Hindi Bible HHBD
शोमरोन को पहुंचकर उस ने यहोवा के उस वचन के अनुसार जो उस ने एलिरयाह से कहा था, अहाब के जितने शोमरोन में बचे रहे, उन सभों को मार के विनाश किया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
शोमरोन को पहुँचकर उसने यहोवा के उस वचन के अनुसार जो उसने एलिय्याह से कहा था, अहाब के जितने शोमरोन में बचे रहे, उन सभों का मार के विनाश किया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब वह शमरिया पहुंचा, उसने शमरिया में अहाब के सभी बचे हुए संबंधियों का वध कर दिया—वह तब तक मारता चला गया, जब तक उनमें से कोई भी बाकी न रहा; एलियाह द्वारा भेजे याहवेह के आदेश के अनुसार ही.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
सामरिया को पहुँचकर उसने यहोवा के उस वचन के अनुसार जो उसने एलिय्याह से कहा था, अहाब के जितने सामरिया में बचे रहे, उन सभी को मार के विनाश किया।