2 Kings 10:19 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
isaliye ab bal ke sab naabiyo, sab upasakon aur sab yajakon ko mere pas bula lao, un men se koi bhee n rah jaae kyonaki bal ke liye mera aek bada yagya honevala haai jo koi n aae vah jeeavit n bachega. yehoo ne yah kam kamatt karake bal ke sab upasakon ko nash karane ke liye kiya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अब बाल के सभी याजकों और नबियों को एक साथ बुलाओ और उन सभी लोगों को एक साथ बुलाओ जो बाल की उपासना करते हैं। किसी व्यक्ति को इस सभा में अनुपस्थित न रहने दो। मैं बाल को बहुत बड़ी बलि चढ़ाने जा रहा हूँ। मैं उस किसी भी व्यक्ति को मार डालूँगा जो इसमें उपस्थित नहीं होगा!” किन्तु येहू उनके साथ चाल चल रहा था। येहू बाल के पूजकों को नष्ट कर देना चाहता था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अब, तुम बअल देवता के सब नबियों, सेवकों और पुरोहितों को बुलाओ, और उन्‍हें मेरे पास लाओ। एक भी व्यक्‍ति छूटने न पाए। मैं बअल देवता के लिए महाबलि चढ़ाऊंगा। जो व्यक्‍ति इस बलि-महोत्‍सव में उपस्‍थित नहीं होगा, उसको मृत्‍यु-दण्‍ड दिया जाएगा।’ येहू ने छल-कपट से यह घोषणा की थी। वह बअल देवता के सेवकों का पूर्ण संहार करना चाहता था।
Hindi Bible HHBD
इसलिये अब बाल के सब नबियों, सब उपासकों और सब याजकों को मेरे पास बुला लाओ, उन में से कोई भी न रह जाए; क्योंकि बाल के लिये मेरा एक बड़ा यज्ञ होनेवाला है; जो कोई न आए वह जीवित न बचेगा। येहू ने यह काम कमट करके बाल के सब उपासकों को नाश करने के लिये किया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसलिये अब बाल के सब नबियों, सब उपासकों और सब याजकों को मेरे पास बुला लाओ, उनमें से कोई भी न रह जाए; क्योंकि बाल के लिये मेरा एक बड़ा यज्ञ होनेवाला है; जो कोई न आए वह जीवित न बचेगा।” येहू ने यह काम कपट करके बाल के सब उपासकों को नष्‍ट करने के लिये किया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब बाल के सारे भविष्यद्वक्ता यहां बुलाए जाएं और बाल के सारे उपासक और सारे पुरोहित भी. अनुपस्थित कोई भी न रहे. जो अनुपस्थित होगा उसे मृत्यु दंड दिया जाएगा.” वस्तुतः यह बाल के सभी उपासकों को खत्म करने के लिए येहू की चाल थी, कि कोई भी बाल की उपासना करनेवाला बाकी न रह जाए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसलिए अब बाल के सब नबियों, सब उपासकों और सब याजकों को मेरे पास बुला लाओ, उनमें से कोई भी न रह जाए; क्योंकि बाल के लिये मेरा एक बड़ा यज्ञ होनेवाला है; जो कोई न आए वह जीवित न बचेगा।” येहू ने यह काम कपट करके बाल के सब उपासकों को नाश करने के लिये किया।