2 Kings 10:21 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur yehoo ne sare israaael men doot bheje tab val ke sab upasak aa, yahan tak ki aeesa koi n rah gaya jo n aya ho. aur ve bal ke bhvan men itane aa, ki vah aek sire se doosare sire tak bhr gaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब येहू ने पूरे इस्राएल देश में सन्देश भेजा। बाल के सभी उपासक आए। कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं था जो घर पर रह गया हो। बाल के उपासक बाल के मन्दिर में आए। मन्दिर लोगों से भर गया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
येहू ने समस्‍त इस्राएल में दूत भेजे और बअल देवता के सब सेवकों को बुला लिया। एक भी सेवक ऐसा नहीं बचा जो समारोह में नहीं गया। उन्‍होंने बअल देवता के मन्‍दिर में प्रवेश किया। मन्‍दिर एक कोने से दूसरे कोने तक खचाखच भर गया।
Hindi Bible HHBD
और येहू ने सारे इस्राएल में दूत भेजे; तब वाल के सब उपासक आए, यहां तक कि ऐसा कोई न रह गया जो न आया हो। और वे बाल के भवन में इतने आए, कि वह एक सिरे से दूसरे सिरे तक भर गया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
येहू ने सारे इस्राएल में दूत भेजे; तब बाल के सब उपासक आए, यहाँ तक कि ऐसा कोई न रह गया जो न आया हो। वे बाल के भवन में इतने आए कि वह एक सिरे से दूसरे सिरे तक भर गया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
येहू ने सारे इस्राएल देश से बाल के उपासक बुला लिए. कोई भी अनुपस्थित न था. इन सबने बाल के मंदिर में प्रवेश किया और पुजारियों से मंदिर पूरी तरह भर गया; एक कोने से दूसरे कोने तक.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
येहू ने सारे इस्राएल में दूत भेजे; तब बाल के सब उपासक आए, यहाँ तक कि ऐसा कोई न रह गया जो न आया हो। वे बाल के भवन में इतने आए, कि वह एक सिरे से दूसरे सिरे तक भर गया।