2 Kings 10:23 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab yehoo rekab ke putra yahonadab ko sang lekar bal ke bhpan men gaya, aur bal ke upasakon se kaha, ddoonddhkar dekho, ki yahan tumhare sang yahova ka koi upasak to naheen haai, keval bal hee ke upasak haain.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब येहू और रेकाब का पुत्र यहोनादाब बाल के मन्दिर के अन्दर गये। येहू ने बाल के उपासकों से कहा, “अपने चारों ओर देख लो और यह निश्चय कर लो कि तुम्हारे साथ कोई यहोवा का सेवक तो नहीं है। यह निश्चय कर लो कि केवल बालपूजक लोग ही हैं।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
येहू यहोनादब बेन-रेकाब के साथ बअल देवता के मन्‍दिर में गया। उसने बअल देवता के सेवकों से कहा, ‘देखो, तुम्‍हारे मध्‍य में प्रभु के सेवक तो नहीं हैं? उनको ढूंढ़ कर बाहर निकाल दो। यहां केवल बअल देवता के सेवक रहने चाहिए।’
Hindi Bible HHBD
तब येहू रेकाब के पुत्रा यहोनादाब को संग लेकर बाल के भपन में गया, और बाल के उपासकों से कहा, ढूंढ़कर देखो, कि यहां तुम्हारे संग यहोवा का कोई उपासक तो नहीं है, केवल बाल ही के उपासक हैं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब येहू रेकाब के पुत्र यहोनादाब को संग लेकर बाल के भवन में गया, और बाल के उपासकों से कहा, “ढूँढ़कर देखो कि यहाँ तुम्हारे संग यहोवा का कोई उपासक तो नहीं है, केवल बाल ही के उपासक हैं।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसके बाद येहू ने बाल के मंदिर में प्रवेश किया. उसके साथ रेखाब का पुत्र योनादाब भी था. येहू ने बाल के उपासकों को कहा, “खोजबीन कर यह तय कर लो, कि यहां याहवेह का कोई भी सेवक नहीं, बल्कि सिर्फ बाल के उपासक ही हैं.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब येहू रेकाब के पुत्र यहोनादाब को संग लेकर बाल के भवन में गया, और बाल के उपासकों से कहा, “ढूँढ़कर देखो, कि यहाँ तुम्हारे संग यहोवा का कोई उपासक तो नहीं है, केवल बाल ही के उपासक हैं।”