2 Kings 10:29 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aitaubhee nabat ke putra yarobam, jis ne israaael se pap karaya tha, usake papon ke anusar karane, arthata betel aur dan men ke sone ke bachhdon kee pooja, us se yehoo alag n hua.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु येहू, नबात के पुत्र यारोबाम के उन पापों से पूरी तरह अपने को दूर न रख सका, जिन्होंने इस्राएल से पाप कराया था। येहू ने दान और बेतेल में सोने के बछड़ों को नष्ट नहीं किया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
किन्तु जैसे यारोबआम बेन-नबाट ने इस्राएली जनता से पाप करवाया था, वैसे येहू ने भी करवाया था। वह पाप-मार्ग पर चलता रहा। बेत-एल नगर और दान नगर में सोने के बछड़े की मूर्तियां प्रतिष्ठित रहीं।
Hindi Bible HHBD
ैतौभी नबात के पुत्रा यारोबाम, जिस ने इस्राएल से पाप कराया था, उसके पापों के अनुसार करने, अर्थात् बेतेल और दान में के सोने के बछड़ों की पूजा, उस से येहू अलग न हुआ।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तौभी नबात के पुत्र यारोबाम, जिसने इस्राएल से पाप कराया था, उसके पापों के अनुसार करने, अर्थात् बेतेल और दान में के सोने के बछड़ों की पूजा, उस से येहू अलग न हुआ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मगर येहू नेबाथ के पुत्र यरोबोअम के पापों से दूर न हुआ; वे पाप, जो उसने इस्राएल राष्ट्र को करने के लिए उकसाया था; अर्थात् बेथेल और दान में अब भी सोने के बछड़े थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तो भी नबात के पुत्र यारोबाम, जिसने इस्राएल से पाप कराया था, उसके पापों के अनुसार करने, अर्थात् बेतेल और दान में के सोने के बछड़ों की पूजा, उससे येहू अलग न हुआ।