2 Kings 10:30 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur yahova ne yehoo se kaha, isaliye ki noo ne vah kiya, jo meree drashtti men tteek haai, aur ahab ke gharane se meree ichchha ke anusar bartav kiya haai, tere parapote ke putra tak teree santan israaael kee gaee par birajatee rahegee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा ने येहू से कहा, “तुमने बहुत अच्छा किया है। तुमने वह काम किया है जिसे मैंने अच्छा बाताया है। तुमने अहाब के परिवार को उस तरह नष्ट किया है जैसा तुमसे मैं उसको नष्ट कराना चाहता था। इसलिये तुम्हारे वंशज इस्राएल पर चार पीढ़ी तक शासन करेंगे।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु ने येहू से कहा, ‘जो कार्य मेरी दृष्टि में उचित है, वह तूने भली-भांति पूर्ण किया। तूने मेरे हृदय के अनुरूप ही अहाब के राज-परिवार के साथ व्यवहार किया। अत: तेरे वंशज चौथी पीढ़ी तक इस्राएल के सिंहासन पर बैठेंगे।’
Hindi Bible HHBD
और यहोवा ने येहू से कहा, इसलिये कि नू ने वह किया, जो मेरी दृष्टि में ठीक है, और अहाब के घराने से मेरी इच्छा के अनुसार बर्ताव किया है, तेरे परपोते के पुत्रा तक तेरी सन्तान इस्राएल की गद्दी पर बिराजती रहेगी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यहोवा ने येहू से कहा, “इसलिये कि तू ने वह किया, जो मेरी दृष्टि में ठीक है, और अहाब के घराने से मेरी इच्छा के अनुसार बर्ताव किया है, तेरे परपोते के पुत्र तक तेरी सन्तान इस्राएल की गद्दी पर विराजती रहेगी।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
याहवेह ने येहू से कहा, “इसलिये, कि तुमने वह करके, जो मेरी दृष्टि में अच्छा है, एक बढ़िया काम किया है. अहाब के वंश के साथ तुमने जो कुछ किया है, वही था, जो मेरे मन में था, चौथी पीढ़ी तक तुम्हारे पुत्र इस्राएल के राज सिंहासन पर बैठते रहेंगे.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यहोवा ने येहू से कहा #, “इसलिए कि तूने वह किया, जो मेरी दृष्टि में ठीक है, और अहाब के घराने से मेरी इच्छा के अनुसार बर्ताव किया है, तेरे परपोते के पुत्र तक तेरी सन्तान इस्राएल की गद्दी पर विराजती रहेगी।”