2 Kings 10:35 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
nidan yehoo apane purakhaon ke sang so gaya, aur shaemaron men usako mittee dee gai, aur usaka putra yahoahaj usake sthan par raja ban gaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
येहू मरा और उसे उसके पूर्वजों के साथ दफना दिया गया। लोगों ने येहू को शोमरोन में दफनाया। उसके बाद येहू का पुत्र यहोआहाज इस्राएल का नया राजा हुआ।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
येहू अपने मृत पूर्वजों के साथ सो गया। उसे सामरी नगर में गाड़ा गया। उसका पुत्र यहोआहाज उसके स्थान पर राज्य करने लगा।
Hindi Bible HHBD
***
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अन्त में येहू अपने पुरखाओं के संग सो गया, और शोमरोन में उसको मिट्टी दी गई, और उसका पुत्र यहोआहाज उसके स्थान पर राजा बन गया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
येहू अपने पूर्वजों के साथ हमेशा के लिए जा मिला. उन्होंने उसे शमरिया में गाड़ा. उसकी जगह पर उसका पुत्र यहोआहाज़ शासन करने लगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अन्त में येहू मरकर अपने पुरखाओं के संग जा मिला, और सामरिया में उसको मिट्टी दी गई, और उसका पुत्र यहोआहाज उसके स्थान पर राजा बन गया।