2 Kings 10:6 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab us ne doosara patra likhkar unake pas bheja, ki yadi tum meree or ke ho aur meree mano, to apane svamee ke betton poton ke sir kattvakar kal isee samay tak mere pas yijraail men hajir hona. rajaputra to jo sattar matushy the, ve us nagar ke raison ke pas palate the.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब येहू ने एक दूसरा पत्र इन प्रमुखों को लिखा। येहू ने कहा, “यदि तुम मेरा समर्थन करते हो और मेरा आदेश मानते हो तो अहाब के पुत्रों का सिर काट डालो और लगभग इसी समय कल यिज्रैल में मेरे पास उन्हें ले आओ।” अहाब के सत्तर पुत्र थे। वे नगर के उन प्रमुखों के पास थे जो उनकी सहायता करते थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
येहू ने उनको दूसरा पत्र लिखा। उसने इस पत्र में यह लिखा: ‘यदि तुम मेरे पक्ष में हो, यदि तुम मेरे आदेश का पालन करने को तैयार हो, तो अपने भूतपूर्व स्‍वामी के पुत्रों के सिर धड़ से अलग करो, और उनको लेकर कल, इसी समय यिज्रएल नगर पहुंच जाओ।” उस समय राजकुमार, जो संख्‍या में सत्तर थे, नगर के प्रमुख व्यक्‍तियों के यहां रहते थे। ये व्यक्‍ति राजपुत्रों का पालन-पोषण कर रहे थे।
Hindi Bible HHBD
तब उस ने दूसरा पत्रा लिखकर उनके पास भेजा, कि यदि तुम मेरी ओर के हो और मेरी मानो, तो अपने स्वामी के बेटों पोतों के सिर कटवाकर कल इसी समय तक मेरे पास यिज्रैल में हाजिर होना। राजपुत्रा तो जो सत्तर मतुष्य थे, वे उस नगर के रईसों के पास पलते थे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब उसने दूसरा पत्र लिखकर उनके पास भेजा, “यदि तुम मेरी ओर के हो और मेरी मानो, तो अपने स्वामी के बेटों–पोतों के सिर कटवाकर कल इसी समय तक मेरे पास यिज्रैल में हाजिर होना।” राजपुत्र, जो सत्तर मनुष्य थे, वे उस नगर के रईसों के पास पलते थे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब येहू ने उन्हें दूसरा पत्र भेजा, जिसमें उसने लिखा, “बहुत बढ़िया! यदि वास्तव में आप मेरी ओर हैं, यदि आप मुझसे सहमत हैं, तो अपने स्वामी के पुत्रों के सिर लेकर मेरे पास कल इसी समय येज़्रील आ जाइए.” राजा के सत्तर पुत्र नगर के प्रतिष्ठित व्यक्तियों की देखरेख में थे, जो इनका पालन पोषण कर रहे थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब उसने दूसरा पत्र लिखकर उनके पास भेजा, “यदि तुम मेरी ओर के हो और मेरी मानो, तो अपने स्वामी के बेटों-पोतों के सिर कटवाकर कल इसी समय तक मेरे पास यिज्रेल में हाजिर होना।” राजपुत्र तो जो सत्तर मनुष्य थे, वे उस नगर के रईसों के पास पलते थे।