2 Kings 10:7 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
yah patra unake hath lagate hee, unhon ne un sattaron rajaputraen ko pakadkar mar dala, aur unake sir ttokaariyon men rakhkar yijraail ko usake pas bhej diae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जब नगर के प्रमुखों ने पत्र प्राप्त किया तब उन्होंने राजा के पुत्रों को लिया और सभी सत्तर पुत्रों को मार डाला। तब प्रमुखों ने राजपुत्रों के सिर टोकरियों में रखे। उन्होंने टोकरियों को यिज्रैल में येहू के पास भेज दिया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब येहू का पत्र उनके पास पहुंचा तब उन्होंने सत्तर राजकुमारों को पकड़ा, और उनका वध कर दिया। उन्होंने उनके सिर काटकर टोकरियों में रखा, और उनको येहू के पास यिज्रएल नगर भेज दिया।
Hindi Bible HHBD
यह पत्रा उनके हाथ लगते ही, उन्हों ने उन सत्तरों राजपुत्रों को पकड़कर मार डाला, और उनके सिर टोकरियों में रखकर यिज्रैल को उसके पास भेज दिए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यह पत्र उनके हाथ लगते ही, उन्होंने उन सत्तरों राजपुत्रों को पकड़कर मार डाला, और उनके सिर टोकरियों में रखकर यिज्रैल को उसके पास भेज दिए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जैसे ही उन्हें येहू का पत्र मिला, उन्होंने राजकुमारों को ले जाकर उनकी हत्या कर दी, उन सत्तर पुत्रों की; और उनके सिर टोकरों में रख दिए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यह पत्र उनके हाथ लगते ही, उन्होंने उन सत्तरों राजपुत्रों को पकड़कर मार डाला, और उनके सिर टोकरियों में रखकर यिज्रेल को उसके पास भेज दिए।