2 Kings 10:8 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur aek doot ne usake pas jakar bata diya, ki rajakumaron ke sir agaae haain. tab us ne kaha, unhen faattk men do ddher karake bihan tak rakho.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सन्देशवाहक येहू के पास आए और उससे कहा, “वे राजपुत्रों का सिर लेकर आए हैं।” तब येहू ने कहा, “नगर—द्वार पर, प्रातःकाल तक उन सिरों की दो ढेरें बना कर रखो।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
सन्देशवाहक येहू के पास आया। उसने येहू को बताया, ‘महाराज, वे राजकुमारों के सिर लाए हैं।’ येहू ने कहा, ‘उनको दो ढेर में नगर के प्रवेश-द्वार पर रख दो, और सबेरे तक वहीं रहने दो।’
Hindi Bible HHBD
और एक दूत ने उसके पास जाकर बता दिया, कि राजकुमारों के सिर आगए हैं। तब उस ने कहा, उन्हें फाटक में दो ढेर करके बिहान तक रखो।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब एक दूत ने उसके पास जाकर बता दिया, “राजकुमारों के सिर आ गए हैं।” तब उसने कहा, “उन्हें फाटक में दो ढेर करके सबेरे तक रखो।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब दूतों ने जाकर येहू को यह सूचना दी, “वे राजकुमारों के सिर ले आए हैं.” उसने उन्हें आदेश दिया, “इन सिरों के दो ढेर बनाकर सुबह तक के लिए नगर फाटक पर रख दो.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब एक दूत ने उसके पास जाकर बता दिया, “राजकुमारों के सिर आ गए हैं।” तब उसने कहा, “उन्हें फाटक में दो ढेर करके सवेरे तक रखो।”