2 Kings 11:1 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jab ahajyah kee mata atalyah ne dekha, ki mera putra mar gaya, tab us ne poore rajavansh ko nash kar dala.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अहज्याह की माँ अतल्याह ने देखा कि उसका पुत्र मर गया। तब वह उठी और उसने राजा के पूरे परिवार को मार डाला।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब अहज्‍याह की माता अतल्‍याह ने देखा कि उसके पुत्र की हत्‍या कर दी गई, तब वह उठी, और उसने यहूदा में राज-परिवार के सब सदस्‍यों का संहार कर दिया।
Hindi Bible HHBD
जब अहज्याह की माता अतल्याह ने देखा, कि मेरा पुत्रा मर गया, तब उस ने पूरे राजवंश को नाश कर डाला।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब अहज्याह की माता अतल्याह ने देखा कि उसका पुत्र मर गया, तब उसने पूरे राजवंश को नष्‍ट कर डाला।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब अहज़्याह की माता को मालूम हुआ कि उसके पुत्र की मृत्यु हो चुकी है, उसने जाकर सारे राजपरिवार को नाश कर दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब अहज्याह की माता अतल्याह ने देखा, कि उसका पुत्र मर गया, तब उसने पूरे राजवंश को नाश कर डाला।