2 Kings 11:14 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur us ne kya dekha ki raja reeati ke anusar khmbhe ke pas khda haai, aur raja ke pas pradhaan aur turahee bajanevale khde haain. aur log anand karate aur turaahiyan baja rahe haain. tab atalyah apane vasr faadkar rajadraeha rajadraeh yon pukarane lagee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अतल्याह ने उस स्तम्भ के सहारे राजा को देखा जहाँ राजा प्रायः खड़े होते थे। उसने प्रमुखों और लोगों को राजा के लिये तुरही बजाते हुये भी देखा। उसने देखा कि सभी लोग बहुत प्रसन्न थे। उसने तुरही को बजते हुए सुना और उसने अपने वस्त्र यह प्रकट करने के लिये फाड़ डाले कि उसे बड़ी घबराहट है। तब अतल्याह चिल्ला उठी, “षडयन्त्र! षडयन्त्र!”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसने देखा, राजा प्रथा के अनुसार मंच पर खड़ा है। शतपति और तुरही-वादक भी राजा के समीप खड़े हैं। आम जनता आनन्द मना रही है। वे नरसिंगे फूंक रहे हैं। अतल्याह ने आतंक प्रकट करने के लिए अपने राजसी वस्त्र फाड़ दिए और वह चिल्लाई, ‘यह राज-द्रोह है!’
Hindi Bible HHBD
और उस ने क्या देखा कि राजा रीति के अनुसार खम्भे के पास खड़ा है, और राजा के पास प्रधान और तुरही बजानेवाले खड़े हैं। और लोग आनन्द करते और तुरहियां बजा रहे हैं। तब अतल्याह अपने वस्त्रा फाड़कर राजद्रोह.. राजद्रोह यों पुकारने लगी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और उसने क्या देखा कि राजा रीति के अनुसार खम्भे के पास खड़ा है, और राजा के पास प्रधान और तुरही बजानेवाले खड़े हैं, और सब लोग आनन्द करते और तुरहियाँ बजा रहे हैं। तब अतल्याह अपने वस्त्र फाड़कर “राजद्रोह! राजद्रोह!” पुकारने लगी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उसने देखा कि राजा खंभे के पास खड़ा हुआ था. रीति के अनुसार सेनापति और तुरही वादक राजा के पास खड़े हुए थे. राज्य के लोग हर्षोल्लास में थे, और तुरही फूंक रहे थे. अथालियाह ने अपने वस्त्र फाड़े और चिल्ला उठी, “देशद्रोह! देशद्रोह!”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और उसने क्या देखा कि राजा रीति के अनुसार खम्भे के पास खड़ा है, और राजा के पास प्रधान और तुरही बजानेवाले खड़े हैं। और सब लोग आनन्द करते और तुरहियां बजा रहे हैं। तब अतल्याह अपने वस्त्र फाड़कर, “राजद्रोह! राजद्रोह!” पुकारने लगी।