2 Kings 11:18 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab sab logon ne bal ke bhvan ko jakar ddha diya, aur usakee veadiyan aur mooraten bhlee bhnti tod deen aur matan nam bal ke yajak ko vediyon ke samhane hee ghaat kiya. aur yajak ne yahova ke bhvan par aadhaikaree tthara diae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब सभी लोग असत्य देवता बाल के पूजागृह को गए। लोगों ने बाल की मूर्ति और उसकी वेदियों को नष्ट कर दिया। उन्होंने उनके बहुत से टुकड़े कर डाले। लोगों ने बाल के याजक मत्तन को भी वेदी के सामने मार डाला। तब याजक यहोयादा ने कुछ लोगों को यहोवा के मन्दिर की व्यवस्था के लिये रखा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इसके बाद समस्‍त जनता बअल देवता के मन्‍दिर में आई। उन्‍होंने मन्‍दिर को खण्‍डहर बना दिया। उन्‍होंने उसकी वेदियों और मूर्तियों के टुकड़े-टुकड़े कर दिये। उन्‍होंने वेदियों के सम्‍मुख ही बअल देवता के पुरोहित मत्तान का वध किया। उसके पश्‍चात् पुरोहित यहोयादा ने प्रभु के भवन के लिए पहरेदार नियुक्‍त किये।
Hindi Bible HHBD
तब सब लोगों ने बाल के भवन को जाकर ढा दिया, और उसकी वेदियां और मूरतें भली भंति तोड़ दीं; और मतान नाम बाल के याजक को वेदियों के साम्हने ही घात किया। और याजक ने यहोवा के भवन पर अधिकारी ठहरा दिए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब सब लोगों ने बाल के भवन को जाकर ढा दिया, और उसकी वेदियाँ और मूरतें भली भाँति तोड़ दीं; और मत्तान नामक बाल के याजक को वेदियों के सामने ही घात किया। तब याजक ने यहोवा के भवन पर अधिकारी ठहरा दिए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
देश की सारी प्रजा बाल के भवन में गई और उसे पूरी तरह ध्वस्त कर दिया. उसकी वेदी और उसकी मूर्तियों को उन्होंने चूर-चूर कर दिया. तब उन्होंने वेदियों के सामने ही बाल के पुरोहित मत्तान का वध कर दिया. इसके बाद पुरोहित यहोयादा ने याहवेह के भवन के लिए पहरेदार बनाए गए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब सब लोगों ने बाल के भवन को जाकर ढा दिया, और उसकी वेदियाँ और मूरतें भली भाँति तोड़ दीं; और मत्तान नामक बाल के याजक को वेदियों के सामने ही घात किया। याजक ने यहोवा के भवन पर अधिकारी ठहरा दिए # ।