2 Kings 11:19 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab vah shatapaatiyo, jalladon aur paharuon aur sab logon ko sath lekar raja ko yahova ke bhvan se neeche le gaya, aur paharuon ke faattk ke marga se rajabhvan ko pahuncha diya. aur raja rajagaee par virajaman hua.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
याजकों, विशेष रक्षकों और सेनापतियों के अनुरक्षण में राजा यहोवा के मन्दिर से राजमहल तक गया और अन्य सभी लोग उनके पीछे—पीछे गए। वे राजा के महल के द्वार तक गए। तब राजा योआश राजसिंहासन पर बैठा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
पुरोहित यहोयादा ने शतपतियों, कारी जाति के सैनिकों, अंगरक्षकों और समस्त जनता को अपने साथ लिया। वे राजा को प्रभु के मन्दिर से बाहर लाए। वे उसके साथ-साथ अंगरक्षकों के द्वार से होते हुए राजमहल में गए। राजा सिंहासन पर विराजमान हुआ और
Hindi Bible HHBD
तब वह शतपतियों, जल्लादों और पहरूओं और सब लोगों को साथ लेकर राजा को यहोवा के भवन से नीचे ले गया, और पहरूओं के फाटक के मार्ग से राजभवन को पहुंचा दिया। और राजा राजगद्दी पर विराजमान हुआ।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब वह शतपतियों, अंगरक्षकों और पहरुओं और सब लोगों को साथ लेकर राजा को यहोवा के भवन से नीचे ले गया, और पहरुओं के फाटक के मार्ग से राजभवन को पहुँचा दिया। राजा राजगद्दी पर विराजमान हुआ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यह सब करने के बाद यहोयादा शतपति सेना नायकों, कारी सैनिकों, अंगरक्षकों और प्रजा को अपने साथ लेकर राजा को याहवेह के भवन से बाहर ले आए और वे सब पहरेदारों के द्वार से निकलते हुए राजघराने जा पहुंचे. वहां पहुंचकर राजा योआश राज सिंहासन पर बैठे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब वह शतपतियों, अंगरक्षकों और पहरुओं और सब लोगों को साथ लेकर राजा को यहोवा के भवन से नीचे ले गया, और पहरुओं के फाटक के मार्ग से राजभवन को पहुँचा दिया। और राजा राजगद्दी पर विराजमान हुआ।