2 Kings 11:5 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur us ne unhen agyaa dee, ki aek kam karo arthata tum men se aek tihai log jo vishraamadin ko anevale ho, vah rajabhvan ke pahare kee chaukasee karen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब यहोयादा ने उनको आदेश दिया। उसने कहा, “तुम्हें यह करना होगा। प्रत्येक सब्त—दिवस के आरम्भ होने पर तुम लोगों के एक तिहाई को यहाँ आना चाहिए। तुम लोगों को राजा की रक्षा उसके घर में करनी होगी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
पुरोहित यहोयादा ने उनको आदेश दिया, ‘तुम्हें यह काम करना होगा: तुममें से जो सैनिक विश्राम-दिवस पर कार्यरत रहते हैं, उनके एक-तिहाई सैनिक राजमहल पर पहरा देंगे।
Hindi Bible HHBD
और उस ने उन्हें आज्ञा दी, कि एक काम करो: अर्थात् तुम में से एक तिहाई लोग जो विश्रामदिन को आनेवाले हों, वह राजभवन के पहरे की चौकसी करें।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और उसने उन्हें आज्ञा दी, “एक काम करो: अर्थात् तुम में से एक तिहाई लोग जो विश्रामदिन को आनेवाले हों, वे राजभवन का पहरा दें,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब उसने उन्हें आदेश दिया, “तुम्हें यह करना होगा: तुममें से एक तिहाई सैनिक, जो शब्बाथ पर काम के लिए ठहराए गए हैं, राजमहल पर पहरा देंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और उसने उन्हें आज्ञा दी, “एक काम करो: अर्थात् तुम में से एक तिहाई लोग जो विश्रामदिन को आनेवाले हों, वे राजभवन का पहरा दें।