2 Kings 11:9 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
yahayada yajak kee in sab agyaaon ke anusar shatapaatiyon ne kiya. ve vishraamadin ko anevale aur janevale donon dalon ke apane apane janon ko sang lekar yahoyada yajak ke pas gaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सेनापतियों ने याजक यहोयादा के दिये गए सभी आदेशों का पालन किया। हर एक सेनापति ने अपने सैनिकों को लिया। एक दल को राजा की रक्षा शनिवार को करनी थी और अन्य दलों को सप्ताह के अन्य दिनों में राजा की रक्षा करनी थी। वे सभी पुरुष याजक यहोयादा के पास गए
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
शतपतियों ने पुरोहित यहोयादा के आदेश के अनुसार कार्य किया। वे अपने सब सैनिकों को, जो विश्राम-दिवस पर कार्यरत थे और जो विश्राम-दिवस पर छुट्टी पर थे, लेकर पुरोहित यहोयादा के पास आए।
Hindi Bible HHBD
यहायादा याजक की इन सब आज्ञाओं के अनुसार शतपतियों ने किया। वे विश्रामदिन को आनेवाले और जानेवाले दोनों दलों के अपने अपने जनों को संग लेकर यहोयादा याजक के पास गए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यहोयादा याजक की इन सब आज्ञाओं के अनुसार शतपतियों ने किया। वे विश्रामदिन को आनेवाले और जानेवाले दोनों दलों के अपने अपने जनों को संग लेकर यहोयादा याजक के पास गए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
शतपति सेना नायकों ने पुरोहित यहोयादा की हर एक बात पूरी की. पुरोहित यहोयादा ने छुट्टी पर जा रहे किसी भी दल को शब्बाथ सेवा से अवकाश लेने न दिया. और जो सेवा के लिए आ रहे थे, वे सभी पुरोहित यहोयादा के सामने इकट्ठा हो गए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यहोयादा याजक की इन सब आज्ञाओं के अनुसार शतपतियों ने किया। वे विश्रामदिन को आनेवाले और जानेवाले दोनों दलों के अपने-अपने जनों को संग लेकर यहोयादा याजक के पास गए।