2 Kings 12:21 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
arthata shaimat ka putra yojakar aur shaemer ka putra yahojabad, jo usake karmacharee the, unhon ne use aeesa mara, ki vah mar gaya. tab use usake purakhaon ke beech daudapur men mittee dee, aur usaka putra amasyah usake sthan par rajy karane laga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
शिमात का पुत्र योजाकार और शोमर का पुत्र यहोजाबाद योआश के अधिकारी थे। उन व्यक्तियों ने योआश को मार डाला। लोगों ने दाऊद नगर में योआश को उसके पूर्वजों के साथ दफनाया। योआश का पुत्र अमस्याह उसके बाद नया राजा बना।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसके दो दरबारियों − योजाकर बेन-शिमआत और यहोजाबाद बेन-शोमेर − ने उस पर प्राणघातक प्रहार किया और वह मर गया। उन्‍होंने योआश को दाऊदपुर में उसके पूर्वजों के कब्रिस्‍तान में गाड़ा। योआश का पुत्र अमस्‍याह उसके स्‍थान पर राज्‍य करने लगा।
Hindi Bible HHBD
अर्थात् शिमात का पुत्रा योजाकार और शोमेर का पुत्रा यहोजाबाद, जो उसके कर्मचारी थे, उन्हों ने उसे ऐसा मारा, कि वह मर गया। तब उसे उसके पुरखाओं के बीच दाऊदपुर में मिट्टी दी, और उसका पुत्रा अमस्याह उसके स्थान पर राज्य करने लगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अर्थात् शिमात का पुत्र योजाकार और शोमेर का पुत्र यहोजाबाद, जो उसके कर्मचारी थे, उन्होंने उसे ऐसा मारा कि वह मर गया। तब उन्होंने उसे उसके पुरखाओं के बीच दाऊदपुर में मिट्टी दी, और उसका पुत्र अमस्याह उसके स्थान पर राज्य करने लगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
शिमियथ का पुत्र योज़ाकर और शोमर के पुत्र योज़ाबाद ने, जो उसके ही सेवक थे, उस पर वार किया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई. उन्होंने उसे उसके पूर्वजों के साथ दावीद के नगर में गाड़ दिया. उसकी जगह पर उसका पुत्र अमाज़्याह शासन करने लगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अर्थात् शिमात का पुत्र योजाबाद और शोमेर का पुत्र यहोजाबाद, जो उसके कर्मचारी थे, उन्होंने उसे ऐसा मारा, कि वह मर गया। तब उसे उसके पुरखाओं के बीच दाऊदपुर में मिट्टी दी, और उसका पुत्र अमस्याह उसके स्थान पर राज्य करने लगा।