2 Kings 12:7 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
isaliye raja yoash ne yahoyada yajak, aur aur yajakon ko bulavakar poochha, bhvan men jo kuchh tootta footta haai, use tum kyon naheen sudhaarate? ab se apanee jan pahachan ke logon se aur rupaya n lena, aur jo tumhen mile, use bhvan ke sudhaarane ke liye de dena.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसलिये योआश ने याजक यहोयादा और अन्य याजकों को बुलाया। योआश ने यहोयादा और अन्य याजकों से पूछा, “आपने मन्दिर की मरम्मत क्यों नहीं की आप उन लोगों से धन लेना बन्द करें जिनकी आप सेवा करते हैं। उस धन को उपयोग में लाना बन्द करें। उस धन का उपयोग मन्दिर की मरम्मत में होना चाहिये।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अत: राजा योआश ने राजपुरोहित यहोयादा तथा अन्य पुरोहितों को बुलाया। उसने उनसे पूछा, ‘आप भवन की मरम्मत क्यों नहीं कर रहे हैं? अब से आप अपने परिचितों से स्वयं चन्दा नहीं लेंगे, परन्तु उसको आप भवन की मरम्मत के लिए कोष में जमा करेंगे।’
Hindi Bible HHBD
इसलिये राजा योआश ने यहोयादा याजक, और और याजकों को बुलवाकर पूछा, भवन में जो कुछ टूटा फूटा है, उसे तुम क्यों नहीं सुधारते? अब से अपनी जान पहचान के लोगों से और रूपया न लेना, और जो तुम्हें मिले, उसे भवन के सुधारने के लिये दे देना।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसलिये राजा योआश ने यहोयादा याजक, और अन्य याजकों को बुलवाकर पूछा, “भवन में जो कुछ टूटा–फूटा है, उसे तुम क्यों नहीं सुधारते? अब से अपनी जान पहचान के लोगों से और रुपया न लेना, और जो तुम्हें मिले, उसे भवन के सुधारने के लिये दे देना।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब राजा योआश ने पुरोहित यहोयादा और अन्य पुरोहितों को बुलाकर उनसे पूछा, “आप लोग याहवेह के भवन की मरम्मत का काम क्यों नहीं करवा रहे? इसलिये अब अपने जान पहचान वाले खजांची से पैसे अपने लिए लेना बंद कर दें, तो वह धनराशि मरम्मत के काम में लगाई जाए.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसलिए राजा योआश ने यहोयादा याजक, और याजकों को बुलवाकर पूछा, “भवन में जो कुछ टूटा फूटा है, उसे तुम क्यों नहीं सुधारते? अब से अपनी जान-पहचान के लोगों से और रुपया न लेना, और जो तुम्हें मिले, उसे भवन के सुधारने के लिये दे देना।”