2 Kings 12:9 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab yahoyada yajak ne aek sandook le, asake ddhkane men chhed karake usako yahova ke bhvan men anevalon ke dahine hath par vedee ke pas dhar diya aur dar kee rakhvalee karanevale yajak us men vah sab rupaya dalate lage jo yahova ke bhvan men laya jata tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसलिये याजक यहोयादा ने एक सन्दूक लिया और उसके ऊपरी भाग में एक छेद कर दिया। तब यहोयादा ने सन्दूक को वेदी के दक्षिण की ओर रख दिया। यह सन्दूक उस दरवाजे के पास था जिससे लोग यहोवा के मन्दिर में आते थे। कुछ याजक मन्दिर के द्वार—पथ की रक्षा करते थे। वे याजक उस धन को, जिसे लोग यहोवा को देते थे, ले लेते थे और उस सन्दूक में डाल देते थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
पुरोहित यहोयादा ने एक बक्सा लिया। उसने उसके ढक्कन में एक छेद किया। तत्पश्चात् उसने प्रभु के भवन के प्रवेश-द्वार की दाहिनी ओर वेदी के समीप उसे रख दिया। मन्दिर की ड्योढ़ी की रखवाली करने वाले पुरोहित प्रभु के भवन में चढ़ाए जाने वाले चांदी के सिक्कों को इस बक्से में डाल देते थे।
Hindi Bible HHBD
तब यहोयादा याजक ने एक सन्दूक ले, असके ढकने में छेद करके उसको यहोवा के भवन में आनेवालों के दाहिने हाथ पर वेदी के पास धर दिया; और द्वार की रखवाली करनेवाले याजक उस में वह सब रूपया डालते लगे जो यहोवा के भवन में लाया जाता था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब यहोयादा याजक ने एक सन्दूक लेकर उसके ढक्कन में छेद करके उसको यहोवा के भवन में आनेवालों के दाहिने हाथ पर वेदी के पास रख दिया; और द्वार की रखवाली करनेवाले याजक उसमें वह सब रुपया डालने लगे जो यहोवा के भवन में लाया जाता था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मगर पुरोहित यहोयादा ने एक मंजूषा लेकर उसके ढक्कन में एक छेद करके याहवेह के भवन के फाटक के दाईं ओर, वेदी के पास रख दी; वे पुरोहित जो डेवढ़ी पर दृष्टि रखते थे, याहवेह के भवन में आई सारी मुद्राओं को इसी मंजूषा में डालने लगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब यहोयादा याजक ने एक सन्दूक लेकर, उसके ढ़क्कन में छेद करके उसको यहोवा के भवन में आनेवालों के दाहिने हाथ पर वेदी के पास रख दिया; और द्वार की रखवाली करनेवाले याजक उसमें वह सब रुपया डालने लगे जो यहोवा के भवन में लाया जाता था।