2 Kings 13:17 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab us ne kaha, poorva kee khaidkee khola. jab us ne use khol diya, tab aeleesha ne kaha, teer chhod de us ne teer chhoda. aur aeleesha ne kaha, yah teer yahova kee or se chhuttkare arthata aram se chhuttkare ka chi haai, isaliye too apek men aram ko yahan tak mar lega ki unaka ant kar dalega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
एलीशा ने कहा, “पूर्व की खिड़की खोलो।” यहोआश ने खिड़की खोली। तब एलीशा ने कहा, “बाण चलाओ।” यहोआश ने बाण चला दिया। तब एलीशा ने कहा, “वह यहोवा के विजय का बाण है! यह अराम पर विजय का बाण है। तुम अरामियों को अपेक में हराओगे और तुम उनको नष्ट कर दोगे।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
और यह कहा, ‘पूर्व दिशा की खिड़की खोलो।’ राजा ने उसको खोल दिया। एलीशा ने आदेश दिया, ‘तीर छोड़ो।’ राजा ने तीर छोड़ा। एलीशा ने कहा, ‘यह प्रभु की विजय का तीर है! सीरिया देश पर प्रभु की विजय का तीर! तुम अपेक नगर से सीरियाई सेना का पूर्ण संहार करोगे।’
Hindi Bible HHBD
तब उस ने कहा, पूर्व की खिड़की खोल। जब उस ने उसे खोल दिया, तब एलीशा ने कहा, तीर छोड़ दे; उस ने तीर छोड़ा। और एलीशा ने कहा, यह तीर यहोवा की ओर से छुटकारे अर्थात् अराम से छुटकारे का चिहृ है, इसलिये तू अपेक में अराम को यहां तक मार लेगा कि उनका अन्त कर डालेगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब उसने कहा, “पूर्व की खिड़की खोल।” जब उसने उसे खोल दिया, तब एलीशा ने कहा, “तीर छोड़ दे;” उसने तीर छोड़ा। एलीशा ने कहा, “यह तीर यहोवा की ओर से छुटकारे अर्थात् अराम से छुटकारे का चिह्न है, इसलिये तू अपेक में अराम को यहाँ तक मार लेगा कि उनका अन्त कर डालेगा।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब एलीशा ने आदेश दिया, “पूर्व की ओर की खिड़की खोल दो.” उसने वह खिड़की खोल दी. तब एलीशा ने आदेश दिया, “बाण छोड़ो!” उसने बाण छोड़ा. एलीशा ने कहा, “याहवेह का विजय बाण! हां, अराम देश पर जय का बाण. तुम अफेक में अरामियों से तब तक युद्ध करोगे, जब तक तुम उन्हें खत्म न कर दो.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब उसने कहा, “पूर्व की खिड़की खोल।” जब उसने उसे खोल दिया, तब एलीशा ने कहा, “तीर छोड़ दे;” उसने तीर छोड़ा। और एलीशा ने कहा, “यह तीर यहोवा की ओर से छुटकारे अर्थात् अराम से छुटकारे का चिन्ह है, इसलिए तू अपेक में अराम को यहाँ तक मार लेगा कि उनका अन्त कर डालेगा।”