2 Kings 13:18 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir us ne kaha, teeron ko le aur jab us ne unhen liya, tab us ne israaael ke raja se kaha, boomi par mara tab vah teen bar mar kar tthar gaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
एलीशा ने कहा, “बाण लो।” योआश ने बाण लिये। तब एलीशा ने इस्राएल के राजा से कहा, “भूमि पर प्रहार करो।” योआश ने भूमि पर तीन बार प्रहार किया। तब वह रुक गाय।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
एलीशा ने पुन: आदेश दिया, ‘एक और तीर लो।’ राजा ने तीर लिया। एलीशा ने इस्राएल प्रदेश के राजा को यह आदेश दिया, ‘इससे भूमि पर प्रहार करो।’ राजा ने भूमि पर तीन बार प्रहार किया; और तब वह रुक गया।
Hindi Bible HHBD
फिर उस ने कहा, तीरों को ले; और जब उस ने उन्हें लिया, तब उस ने इस्राएल के राजा से कहा, भूमि पर मार; तब वह तीन बार मार कर ठहर गया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर उसने कहा, “तीरों को ले;” और जब उसने उन्हें लिया, तब उसने इस्राएल के राजा से कहा, “भूमि पर मार;” तब वह तीन बार मार कर ठहर गया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
एलीशा ने दोबारा कहा, “बाण उठाओ.” उसने बाण उठाए. तब एलीशा ने इस्राएल के राजा को आदेश दिया, “भूमि को निशाना बनाकर वार करो!” राजा ने भूमि पर तीन वार किए और रुक गया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर उसने कहा, “तीरों को ले;” और जब उसने उन्हें लिया, तब उसने इस्राएल के राजा से कहा, “भूमि पर मार;” तब वह तीन बार मारकर ठहर गया।