2 Kings 13:21 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
log kisee manushy ko mitthee de rahe the, ki aek dal unhen dekh pada tab unhon ne us loth ko aeleesha kee kabar men dal diya, aur aeleesha kee haaddhiyon ke choote hee vah jee utta, aur apane pavon ke bal khda ho gaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
कुछ इस्राएली एक मरे व्यक्ति को दफना रहे थे और उन्होंने सैनिकों के उस दल को देखा। इस्राएलियों ने जल्दी में शव को एलीशा की कब्र में फेंका और वे भाग खड़े हुए। ज्योंही उस मरे व्यक्ति ने एलीशा की हड्डियों का स्पर्श किया, मरा व्यक्ति जीवित हो उठा और अपने पैरों पर खड़ा हो गया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
एक बार लोग किसी मुरदे को गाड़ रहे थे। सहसा उन्होंने लुटेरों को देखा। उन्होंने मुरदे को एलीशा की कबर में फेंक दिया। तब जैसे ही मुरदे का स्पर्श एलीशा की अस्थियों से हुआ, वह जीवित हो गया। वह अपने पैरों पर खड़ा हो गया!
Hindi Bible HHBD
लोग किसी मनुष्य को मिट्ठी दे रहे थे, कि एक दल उन्हें देख पड़ा तब उन्हों ने उस लोथ को एलीशा की कबर में डाल दिया, और एलीशा की हडि्ढयों के छूते ही वह जी उठा, और अपने पावों के बल खड़ा हो गया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
लोग किसी मनुष्य को मिट्टी दे रहे थे कि एक दल उन्हें दिखाई पड़ा, तब उन्होंने उस शव को एलीशा की कबर में डाल दिया, और एलीशा की हड्डियों से छूते ही वह जी उठा, और अपने पावों के बल खड़ा हो गया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
एक अवसर पर, जब किसी व्यक्ति की देह को गाड़ा जा रहा था, लोगों ने लुटेरों के दल को आते देखा. उस व्यक्ति की देह को जल्दी ही एलीशा की कब्र में फेंक दिया. जैसे ही शव ने एलीशा की अस्थियों से छुआ, वह व्यक्ति जीवित हो अपने पैरों पर खड़ा हो गया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
लोग किसी मनुष्य को मिट्टी दे रहे थे, कि एक दल उन्हें दिखाई पड़ा, तब उन्होंने उस शव को एलीशा की कब्र में डाल दिया, और एलीशा की हड्डियों से छूते ही वह जी उठा #, और अपने पाँवों के बल खड़ा हो गया।