2 Kings 13:6 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
taubhee ve aeese papon se n fire, jaaise yarobam ke gharane ne kiya, aur jinake anusar us ne israaael se pap karaae the parantu un men chalate rahe, aur shaemaron men ashora bhee khdee rahee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु इस्राएलियों ने फिर भी, उस यारोबाम के परिवार के पापों को करना बन्द नहीं किया। यारोबाम ने इस्राएल से पाप करवाया, और इस्राएली निरन्तर पाप कर्म करते रहे। उन्होंने अशेरा के स्तम्भों को भी शोमरोन में रखा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
परन्‍तु जो पाप यारोबआम के राजवंश ने इस्राएली जनता से कराए थे, उनसे इस्राएली विमुख नहीं हुए। वे उसी पाप-मार्ग पर चलते रहे। अशेराह देवी की मूर्ति सामरी नगर में प्रतिष्‍ठित रही।
Hindi Bible HHBD
तौभी वे ऐसे पापों से न फिरे, जैसे यारोबाम के घराने ने किया, और जिनके अनुसार उस ने इस्राएल से पाप कराए थे: परन्तु उन में चलते रहे, और शोमरोन में अशेरा भी खड़ी रही।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तौभी वे ऐसे पापों से न फिरे, जैसे यारोबाम के घराने ने किया, और जिनके अनुसार उसने इस्राएल से पाप कराए थे: परन्तु उनमें चलते रहे, और शोमरोन में अशेरा भी खड़ी रही।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इतना सब होने पर भी वे यरोबोअम के वंश द्वारा किए जानेवाले पापों से दूर न हुए; वे पाप, जिन्हें करने के लिए उसने इस्राएल को उकसाया था. वे इन पापों में उसका अनुसरण करते रहे. अशेरा देवी की मूर्ति शमरिया नगर में बनी ही रही.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तो भी वे ऐसे पापों से न फिरे, जैसे यारोबाम के घराने ने किया, और जिनके अनुसार उसने इस्राएल से पाप कराए थे: परन्तु उनमें चलते रहे, और सामरिया में अशेरा भी खड़ी रही।