2 Kings 13:7 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aram ke raja ne to yahoahaj kee sena men se keval pachas savar, das rat, aur das hajar pyade chhod diae the kyonki us ne unako nash kiya, aur raund raundakar ke dhooli men mila diya tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अराम के राजा ने यहोआहाज की सेना को पराजित किया। अराम के राजा ने सेना के अधिकांश लोगों को नष्ट कर दिया। उसने केवल पचास घुड़सवार, दस रथ, और दस हज़ार पैदल सैनिक छोड़े। यहोआहाज के सैनिक दायं चलाते समय हवा से उड़ाये गए भूसे की तरह थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यहोआहाज की सेना में केवल पचास घुड़सवार, दस रथ और दस हजार पैदल सैनिक रह गये थे। सीरिया देश के राजा ने उनका संहार कर दिया था। उसने उनको रौंदकर मिट्टी में मिला दिया था।
Hindi Bible HHBD
अराम के राजा ने तो यहोआहाज की सेना में से केवल पचास सवार, दस रथ, और दस हजार प्यादे छोड़ दिए थे; क्योंकि उस ने उनको नाश किया, और रौंद रौंदकर के धूलि में मिला दिया था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अराम के राजा ने यहोआहाज की सेना में से केवल पचास सवार, दस रथ, और दस हज़ार प्यादे छोड़ दिए थे; क्योंकि उसने उनको नष्ट किया, और रौंद रौंदकर के धूल में मिला दिया था ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अब यहोआहाज़ की सेना में पचास घुड़सवारों और दस रथों और दस हज़ार पैदल सैनिकों से ज्यादा बाकी नहीं रह गए; क्योंकि अराम के राजा ने उन्हें नाश कर, रौंदते हुए धूल के समान बना दिया था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अराम के राजा ने यहोआहाज की सेना में से केवल पचास सवार, दस रथ, और दस हजार प्यादे छोड़ दिए थे; क्योंकि उसने उनको नाश किया, और रौंद रौंदकर के धूल में मिला दिया था।