2 Kings 14:10 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
too ne aedomiyon ko jeeta to haai isaaliye too fool utta haai. usee par badai parata hua ghar rah ja too apanee haani ke liye yahan kyon hath uttata haai, jis se too kya varan yahooda bhee teecha khaaega?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यह सत्य है कि तुमने एदोम को हराया है। किन्तु तुम एदोम पर विजय के कारण घमण्डी हो गए हो। अपनी प्रसिद्धि का आनन्द उठाओ तथा घर पर रहो। अपने लिये परेशानियाँ मत मोल लो। यदि तुम ऐसा करोगे तुम गिर जाओगे और तुम्हारे साथ यहूदा भी गिरेगा!”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तुमने निश्चय ही एदोमी सेना को पराजित किया है; पर तुम्हारा हृदय गर्व से फूल उठा है। अपनी अभूतपूर्व विजय से सन्तुष्ट हो, और घर में ही रहो। तुम अपने अनिष्ट को क्यों बुला रहे हो? इससे तुम्हारा पतन होगा, और तुम्हारे साथ समस्त यहूदा प्रदेश का भी।’
Hindi Bible HHBD
तू ने एदोमियों को जीता तो है इसलिये तू फूल उठा है। उसी पर बड़ाई पारता हुआ घर रह जा; तू अपनी हानि के लिये यहां क्यों हाथ उठाता है, जिस से तू क्या वरन यहूदा भी तीचा खाएगा?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तू ने एदोमियों को जीता है इसलिये तू फूल उठा है । उसी पर बड़ाई मारता हुआ घर में रह जा; तू अपनी हानि के लिये यहाँ क्यों हाथ उठाता है, जिससे तू क्या वरन् यहूदा भी नीचा देखेगा?”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यह सच है कि तुमने एदोम को हराया है और तुम्हारा मन गर्व से ऊंचा हो रहा है. अपने ही पराक्रम में संतुष्ट बने रहो, ऐसा करो: घर में शांति से बैठे रहो! मुसीबत को क्यों बुला रहे हो? तुम्हारा पतन तो होना ही है, साथ ही सारी यहूदिया राज्य का भी!”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तूने एदोमियों को जीता तो है इसलिए तू फूल उठा है। उसी पर बड़ाई मारता हुआ घर रह जा; तू अपनी हानि के लिये यहाँ क्यों हाथ उठाता है, जिससे तू क्या वरन् यहूदा भी नीचा देखेगा?”