2 Kings 14:25 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
us ne israael ka sivana hamat kee ghaattee se le araba ke tal tak jyon ka tyon kar diya, jaaisa ki israael ke parameshvar yahova ne aamittaai ke putra apane das gatheperavasee yona bhavishyadvkta ke dara kaha tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यारोबाम ने इस्राएल की उस भूमि को जो सिवाना हमात से अराबा सागर (मृत सागर) तक जाती थी, वापस लिया। यह वैसा ही हुआ जैसा इस्राएल के यहोवा ने अपने सेवक गथेपेर के नबी, अमित्तै के पुत्र योना से कहा था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यारोबआम बेन-यहोआश ने इस्राएली राज्‍य की सीमा, हमात घाटी की सीमा से मृत सागर तक, पुन: स्‍थापित कर ली। यह इस्राएली राष्‍ट्र के प्रभु परमेश्‍वर के वचन के अनुसार सम्‍पन्न हुआ। प्रभु ने गत-हेफेर नगर के अपने सेवक नबी योना बेन-अमित्तय के मुख से ऐसा ही कहा था।
Hindi Bible HHBD
उस ने इस्राएल का सिवाना हमात की घाटी से ले अराबा के ताल तक ज्यों का त्यों कर दिया, जैसा कि इस्राएल के परमेश्वर यहोवा ने अमित्तै के पुत्रा अपने दास गथेपेरवासी योना भविष्यद्वक्ता के द्वारा कहा था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसने इस्राएल की सीमा हमात की घाटी से ले अराबा के ताल तक ज्यों की त्यों कर दी, जैसा कि इस्राएल के परमेश्‍वर यहोवा ने अमित्तै के पुत्र अपने दास गथेपेरवासी योना भविष्यद्वक्‍ता के द्वारा कहा था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उसने इस्राएल राष्ट्र की सीमा लबो-हामाथ से लेकर अराबाह सागर तक दोबारा स्थापित कर दी. यह याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर के उस आदेश के अनुसार था, जो उन्होंने गाथ-हेफ़ेरवासी अमित्ताइ के पुत्र भविष्यद्वक्ता योनाह के द्वारा दिया था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसने इस्राएल की सीमा हमात की घाटी से ले अराबा के ताल तक ज्यों का त्यों कर दी #, जैसा कि इस्राएल के परमेश्वर यहोवा ने अमित्तै के पुत्र अपने दास गथेपेरवासी योना भविष्यद्वक्ता के द्वारा कहा था।