2 Kings 14:28 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
yarobam ke aur sab kam jo us ne kia, aur kaaise parakram ke sath us ne yuddh kiya, aur daamishk aur hamat ko jo pahale yahooda ke rajy men the israaael ke vash men fir mila liya, yah sab kya israaael ke rajaon ke iatihas kee pustak men naheen likha haai?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यारोबाम ने जो बड़े काम किये वे इस्राएल के राजाओं के इतिहास की पुस्तक में लिखे हैं। उसमें इस्राएल के लिये दमिश्क और हमात को यारोबाम द्वारा वापस जीत लेने की कथा सम्मिलित है। (पहले ये नगर यहूदा के अधिपत्य में थे।)
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यारोबआम के शेष कार्यों का विवरण, उसके समस्‍त कार्यों का, उसके वीरतापूर्ण कार्यों का विवरण, ‘इस्राएल प्रदेश के राजाओं का इतिहास-ग्रन्‍थ’ में लिखा हुआ है। उसने किस प्रकार दमिश्‍क और हमात नगरों को जीतकर इस्राएली राज्‍य में सम्‍मिलित किए थे, इसका भी विवरण उस ग्रन्‍थ में लिखा हुआ है।
Hindi Bible HHBD
यारोबाम के और सब काम जो उस ने किए, और कैसे पराक्रम के साथ उस ने युठ्ठ किया, और दमिश्क और हमात को जो पहले यहूदा के राज्य में थे इस्राएल के वश में फिर मिला लिया, यह सब क्या इस्राएल के राजाओं के इतिहास की पुस्तक में नहीं लिखा है?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यारोबाम के और सब काम जो उसने किए, और कैसे पराक्रम के साथ उसने युद्ध किया, और दमिश्क और हमात को जो पहले यहूदा के राज्य में थे इस्राएल के वश में फिर मिला लिया, यह सब क्या इस्राएल के राजाओं के इतिहास की पुस्तक में नहीं लिखा है?
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यरोबोअम द्वारा किए गए बाकी कामों और उसकी उपलब्धियों का ब्यौरा, उसकी वीरता, उसकी युद्ध नीति, दमेशेक और हामाथ को यहूदिया से इस्राएल के लिए दोबारा पाने का ब्यौरा, इस्राएल के राजाओं की इतिहास की पुस्तक में दिया गया है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यारोबाम के और सब काम जो उसने किए, और कैसे पराक्रम के साथ उसने युद्ध किया, और दमिश्क और हमात को जो पहले यहूदा के राज्य में थे इस्राएल के वश में फिर मिला लिया, यह सब क्या इस्राएल के राजाओं के इतिहास की पुस्तक में नहीं लिखा है?