2 Kings 14:6 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
parantu un kooniyon ke ladkevalon ko us ne n mar dala, kyonaki yahova kee yah agyaa moosa kee yyavastha kee pustak men likhee haai, ki putra ke karan pita n mar dala jaa, aur pita ke karan putra n mar dala jaae jis ne pap kiya ho, vahee us pap ke karan mar dala jaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु उसने हत्यारों के बच्चों को, मूसा के व्यवस्था किताब में लिखे नियमों के कारण नहीं मारा। यहोवा ने अपना यह आदेश मूसा के व्यवस्था में दिया थाः “माता—पिता बच्चों द्वारा कुछ किये जाने के कारण मारे नहीं जा सकते और बच्चे अपने माता—पिता द्वारा कुछ किये जाने के कारण मारे नहीं जा सकते। कोई व्यक्ति केवल अपने अपने ही किये बुरे कार्य के लिये मारा जा सकता है।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
परन्‍तु उसने प्रभु की आज्ञा के अनुसार, जो मूसा के व्‍यवस्‍था-ग्रन्‍थ में लिखी है, उन हत्‍यारों के पुत्रों का वध नहीं किया। प्रभु ने यह आज्ञा दी थी: ‘पुत्रों के पाप के लिए पिता को मृत्‍यु-दण्‍ड नहीं दिया जाएगा, और न पिता के पाप के लिए पुत्रों को मृत्‍यु-दण्‍ड दिया जाएगा। प्रत्‍येक व्यक्‍ति को उसके ही पाप के लिए मृत्‍यु-दण्‍ड दिया जाएगा।’
Hindi Bible HHBD
परन्तु उन खूनियों के लड़केवालों को उस ने न मार डाला, क्योंकि यहोवा की यह आज्ञा मूसा की रयवस्था की पुस्तक में लिखी है, कि पुत्रा के कारण पिता न मार डाला जाए, और पिता के कारण पुत्रा न मार डाला जाए: जिस ने पाप किया हो, वही उस पाप के कारण मार डाला जाए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु उन खूनियों के बच्‍चों को उसने न मार डाला, क्योंकि यहोवा की यह आज्ञा मूसा की व्यवस्था की पुस्तक में लिखी है: “पुत्र के कारण पिता न मार डाला जाए, और पिता के कारण पुत्र न मार डाला जाए; जिसने पाप किया हो, वही उस पाप के कारण मार डाला जाए।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मगर उसने इन हत्यारे सेवकों की संतान का वध नहीं किया; ठीक जैसे याहवेह की आज्ञा के अनुसार मोशेह द्वारा दी गई व्यवस्था में दिया है, “पुत्र के पाप का दंड उसके पिता को न मिले और न पिता के कारण पुत्र मार डाला जाए, जिसने पाप किया हो वही उस पाप के कारण मार डाला जाए.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु उन खूनियों के बच्चों को उसने न मार डाला, क्योंकि यहोवा की यह आज्ञा मूसा की व्यवस्था की पुस्तक में लिखी है: “पुत्र के कारण पिता न मार डाला जाए, और पिता के कारण पुत्र न मार डाला जाए; जिसने पाप किया हो, वही उस पाप के कारण मार डाला जाए।”