2 Kings 14:9 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
israaael ke raja yoash ne yahooda ke raja amasyah ke pas yon kahala bheja, ki labanon par kee aek jhdberee ne labanon ke aek devadaru ke pas kahala bheja, ki apanee bettee mere bette ko byah de itane men labanon men ka aek banapashu pas se chala gaya aur us jhdberee ko raund dala.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस्राएल के राजा योआश ने यहूदा के राजा अमस्याह को उत्तर भेजा। योआश ने कहा, “लबानोन की एक कटीली झाड़ी ने लबानोन के देवदारु पेड़ के पास एक सन्देश भेजा। सन्देश यह था, ‘अपनी पुत्री, मेरे पुत्र के साथ विवाह के लिये दो।’ किन्तु लबानोन का एक जंगली जानवर उधर से निकला और कटीली झाड़ी को कुचल गया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इस्राएल के राजा यहोआश ने यहूदा प्रदेश के राजा अमस्याह को यह उत्तर भेजा; ‘एक दिन लबानोन प्रदेश की एक झड़बेरी ने लबानोन प्रदेश के देवदार को यह सन्देश भेजा: “अपनी पुत्री का विवाह मेरे पुत्र के साथ कर।” उसी क्षण एक वन-पशु वहां से गुजरा, और उसने झड़बेरी को रौंद डाला।
Hindi Bible HHBD
इस्राएल के राजा योआश ने यहूदा के राजा अमस्याह के पास यों कहला भेजा, कि लबानोन पर की एक झड़बेरी ने लबानोन के एक देवदारू के पास कहला भेजा, कि अपनी बेटी मेरे बेटे को ब्याह दे; इतने में लबानोन में का एक बनपशु पास से चला गया और उस झड़बेरी को रौंद डाला।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इस्राएल के राजा यहोआश ने यहूदा के राजा अमस्याह के पास यों कहला भेजा, “लबानोन पर की एक झड़बेरी ने लबानोन के एक देवदारु के पास कहला भेजा, ‘अपनी बेटी का मेरे बेटे से विवाह कर दे;’ इतने में लबानोन में का एक वनपशु पास से चला गया और उस झड़बेरी को रौंद डाला।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इस्राएल के राजा यहोआश ने यहूदिया के राजा अमाज़्याह को उत्तर भेजा, “लबानोन की एक कंटीली झाड़ी ने लबानोन के केदार को यह संदेश भेजा: ‘अपनी पुत्री को मेरे पुत्र की पत्नी होने के लिए दे दो.’ तब एक जंगली पशु वहां से निकलते हुए कंटीली झाड़ी को कुचलते हुए निकल गया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इस्राएल के राजा यहोआश ने यहूदा के राजा अमस्याह के पास यह सन्देश भेजा, “लबानोन पर की एक झड़बेरी ने लबानोन के एक देवदार के पास कहला भेजा, ‘अपनी बेटी का मेरे बेटे से विवाह कर दे’ इतने में लबानोन में का एक वन पशु पास से चला गया और उस झड़बेरी को रौंद डाला।