2 Kings 15:19 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
ashshoor ke raja pool ne desh par chaddhai kee, aur manahem ne usako hajar kikkar chandee is ichchha se dee, ki vah usaka yahayak hokar rajy ko usake hath men sthiar rakhe.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अश्शूर का राजा पूल इस्राएल के विरुद्ध युद्ध करने आया। मनहेम ने पूल को पचहत्तर हज़ार पौंड चाँदी दी। उसने यह इसलिये किया कि पूल मनहेम को बल प्रदान करेगा और जिससे राज्य पर उसका अधिकार सुदृढ़ हो जाये।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मनहेम के राज्य-काल में असीरिया देश के राजा पूल ने इस्राएल प्रदेश पर चढ़ाई की। मनहेम ने पूल को लगभग पैंतीस हजार किलो चांदी दी, ताकि राजा पूल उसके हाथ में राजसत्ता को दृढ़ करने में उसकी सहायता करे।
Hindi Bible HHBD
अश्शूर के राजा पूल ने देश पर चढ़ाई की, और मनहेम ने उसको हजार किक्कार चान्दी इस इच्छा से दी, कि वह उसका यहायक होकर राज्य को उसके हाथ में स्थिर रखे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अश्शूर के राजा पूल ने देश पर चढ़ाई की, और मनहेम ने उसको हज़ार किक्कार चाँदी इस इच्छा से दी कि वह उसका सहायक होकर राज्य को उसके हाथ में स्थिर रखे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अश्शूर के राजा पूल ने राज्य पर हमला किया. मेनाख़ेम ने उसे लगभग पैंतीस टन चांदी इस मंशा से भेंट में दे दी, कि वह उससे अपनी सत्ता को दृढ़ करने में सहायता ले सके.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अश्शूर के राजा पूल ने देश पर चढ़ाई की, और मनहेम ने उसको हजार किक्कार चाँदी इस इच्छा से दी, कि वह उसका सहायक होकर राज्य को उसके हाथ में स्थिर रखे।