2 Kings 15:20 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
yah chandee ashshoor ke raja ko dene ke liye manahem ne bade bade dhanavan israaaeliyon se le lee, aek aek purush ko pachas pachas shokel chandee denee padee tab ashshoor ka raja desh ko chhodkar lautt gaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मनहेम ने सभी धनी और शक्तिशाली लोगों से करों का भुगतान करवा कर धन एकत्रित किया। मनेहम ने हर व्यक्ति पर पचास शेकेल कर लगाया। तब मनहेम ने अश्शूर के राजा को धन दिया। अतः अश्शूर का राजा चला गया और इस्राएल में नहीं ठहरा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मनहेम ने पूल को यह चांदी देने के लिए इस्राएल प्रदेश के सब धनी-मानी लोगों पर कर लगाया; प्रत्येक व्यक्ति को आधा किलो चांदी देनी पड़ी। अत: असीरिया देश का राजा पूल इस्राएल प्रदेश में नहीं ठहरा। वह अपने देश को लौट गया।
Hindi Bible HHBD
यह चान्दी अश्शूर के राजा को देने के लिये मनहेम ने बड़े बड़े धनवान इस्राएलियों से ले ली, एक एक पुरूष को पचास पचास शेकेल चान्दी देनी पड़ी; तब अश्शूर का राजा देश को छोड़कर लौट गया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यह चाँदी अश्शूर के राजा को देने के लिये मनहेम ने बड़े बड़े धनवान इस्राएलियों से ले ली, एक एक पुरुष को पचास पचास शेकेल चाँदी देनी पड़ी; तब अश्शूर का राजा देश को छोड़कर लौट गया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मेनाख़ेम ने इस्राएल के सारे धनी व्यक्तियों पर प्रति व्यक्ति लगभग आधा किलो चांदी का कर लगा दिया कि अश्शूर के राजा को यह भेंट में दी जा सके. तब अश्शूर का राजा वहां से लौट गया. वह उस देश में और अधिक नहीं ठहरा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यह चाँदी अश्शूर के राजा को देने के लिये मनहेम ने बड़े-बड़े धनवान इस्राएलियों से ले ली, एक-एक पुरुष को पचास-पचास शेकेल चाँदी देनी पड़ी; तब अश्शूर का राजा देश को छोड़कर लौट गया।