2 Kings 15:24 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
us ne vah kiya jo yahova kee draashtti men bura tha, arthata nabat ke putra yarobam jis ne israael se pap riaya tha, usake papon ke anusar vah karata raha, aur un se vah alag n hua.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
पकह्याह ने वे काम किये जिन्हें यहोवा ने बुरा कहा था। पकह्याह ने नबात के पुत्र यारोबाम के पापों का करना बन्द नहीं किया जिसने इस्राएल को पाप करने के लिये विवश किया था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जो कार्य प्रभु की दृष्‍टि में बुरा था, उसने वही किया। जैसे यारोबआम बेन-नबाट ने इस्राएली जनता से पाप-कर्म कराए थे, वैसा ही उसने भी कराए। वह यारोबआम के पाप-मार्ग से विमुख नहीं हुआ।
Hindi Bible HHBD
उस ने वह किया जो यहोवा की दृष्टि में बुरा था, अर्थात् नबात के पुत्रा यारोबाम जिस ने इस्राएल से पाप रिाया था, उसके पापों के अनुसार वह करता रहा, और उन से वह अलग न हुआ।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसने वह किया जो यहोवा की दृष्‍टि में बुरा था, अर्थात् नबात के पुत्र यारोबाम जिसने इस्राएल से पाप कराया था, उसके पापों के अनुसार वह करता रहा, और उनसे वह अलग न हुआ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उसने वह किया जो याहवेह की दृष्टि में गलत था. वह उन पापों से विमुख न हुआ, जिन्हें करने के लिए नेबाथ के पुत्र यरोबोअम ने इस्राएल को उकसाया था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसने वह किया जो यहोवा की दृष्टि में बुरा था, अर्थात् नबात के पुत्र यारोबाम जिसने इस्राएल से पाप कराया था, उसके पापों के अनुसार वह करता रहा, और उनसे वह अलग न हुआ।