2 Kings 15:25 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
usake saradar ramalyah ke putra pekah ne us se rajadraeh kee goshttee karake, shaemaron ke rajabhvan ke gummatt men usako aur usake sang agab aur arye ko mara aur pekah ke sang pachas giladee purush the, aur vah usaka ghaat karake usake sthan par raja ban gaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
पकह्याह की सेना का सेनापति रमल्याह का पुत्र पेकह था। पेकह ने पकह्याह को मार डाला। उसने उसे शोमरोन में राजा के महल में मारा। पेकह ने जब पकह्याह को मारा, उसके साथ गिलाद के पचास पुरुष थे। तब पेकह उसके बाद नया राजा हुआ।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
पेकह बेन-रमलयाह ने, जो उसका सेना-नायक था, उसके विरुद्ध षड्यन्त्र रचा। उसने गिलआद क्षेत्र के पचास सैनिकों के साथ सामरी नगर में पकहयाह पर हमला किया, और राजमहल की गढ़ी में उसको मार डाला। वह उसके स्थान पर राज्य करने लगा।
Hindi Bible HHBD
उसके सरदार रमल्याह के पुत्रा पेकह ने उस से राजद्रोह की गोष्ठी करके, शोमरोन के राजभवन के गुम्मट में उसको और उसके संग अग ब और अर्ये को मारा; और पेकह के संग पचास गिलादी पुरूष थे, और वह उसका घात करके उसके स्थान पर राजा बन गया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसके सरदार रमल्याह के पुत्र पेकह ने उसके विरुद्ध राजद्रोह की गोष्ठी करके, शोमरोन के राजभवन के गुम्मट में उसको और उसके संग अर्गोब और अर्ये को मारा; और पेकह के संग पचास गिलादी पुरुष थे, और वह उसका घात करके उसके स्थान पर राजा बन गया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उसके सेनानायक पेकाह, रेमालियाह के पुत्र, ने गिलआद के पचास व्यक्तियों के साथ मिलकर उसके विरुद्ध षड़्यंत्र रचा और शमरिया में राजमहल के गढ़ में अरगोब और अरिएह के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी, और स्वयं उसके स्थान पर राजा बन गया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसके सरदार रमल्याह के पुत्र पेकह ने उसके विरुद्ध राजद्रोह की गोष्ठी करके, सामरिया के राजभवन के गुम्मट में उसको और उसके संग अर्गोब और अर्ये को मारा; और पेकह के संग पचास गिलादी पुरुष थे, और वह उसका घात करके उसके स्थान पर राजा बन गया।