2 Kings 15:30 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
ujiyyah ke putra yotam ke beesaven varsha men ela ke putra hosho ne ramalyah ke putra pekah se rajadraeh kee goshttee karake use mara, aur use ghaat karake usake sthan par raja ban gaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
एला का पुत्र होशे ने रमल्याह के पुत्र पेकह के विरुद्ध षडयन्त्र किया। होशे ने पेकह को मार डाला। तब होशे पेकह के बाद नया राजा बना। यह यहूदा के राजा उजिय्याह के पुत्र योताम के राज्यकाल के बीसवें वर्ष में हुआ।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब होशे बेन-एलाह ने पेकह बेन-रमलयाह के विरुद्ध षड्यन्त्र रचा। उसने उस पर हमला किया और उसको मार डाला। वह योताम बेन-ऊज्जियाह के राज्य-काल के बीसवें वर्ष में पेकह के स्थान पर राज्य करने लगा।
Hindi Bible HHBD
उजिरयाह के पुत्रा योताम के बीसवें वर्ष में एला के पुत्रा होशे ने रमल्याह के पुत्रा पेकह से राजद्रोह की गोष्ठी करके उसे मारा, और उसे घात करके उसके स्थान पर राजा बन गया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उजिय्याह के पुत्र योताम के बीसवें वर्ष में एला के पुत्र होशे ने रमल्याह के पुत्र पेकह के विरुद्ध राजद्रोह की गोष्ठी करके उसे मारा, और उसे घात करके उसके स्थान पर राजा बन गया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उसी समय एलाह के पुत्र होशिया ने पेकाह के विरुद्ध षड़्यंत्र रचा, उस पर वार किया, और उसकी हत्या कर दी, और उसके स्थान पर राजा बन गया. यह घटना उज्जियाह के पुत्र योथाम के शासन के बीसवें साल में हुई.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उज्जियाह के पुत्र योताम के बीसवें वर्ष में एला के पुत्र होशे ने रमल्याह के पुत्र पेकह के विरुद्ध राजद्रोह की गोष्ठी करके उसे मारा, और उसे घात करके उसके स्थान पर राजा बन गया।