2 Kings 15:9 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
us ne apane purakhaon kee nai vah kiya, jo yahova kee draashtti men bura haai, arthata nabat ke putra yarobam jis ne israael se pap karaya t, usake papon ke anusar vah karata raha, aur un se vah alag n hua.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जकर्याह ने वे कार्य किये जिन्हें यहोवा ने बुरा कहा था। उसने वे ही काम किये जो उसके पूर्वजों ने किये थे। उसने नबाद के पुत्र यारोबाम के पापों का करना बन्द नहीं किया जिसने इस्राएल को पाप करने के लिये विवश किया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जैसे उसके पूर्वजों ने उन कार्यों को किया था जो प्रभु की दृष्‍टि में बुरे थे, वैसे ही उसने भी किया। जैसे यारोबआम बेन-नबाट ने इस्राएली जनता से पाप कराए थे, वैसे उसने भी कराए। वह यारोबआम बेन-नबाट के पाप-मार्ग से विमुख नहीं हुआ।
Hindi Bible HHBD
उस ने अपने पुरखाओं की नाई वह किया, जो यहोवा की दृष्टि में बुरा है, अर्थात् नबात के पुत्रा यारोबाम जिस ने इस्राएल से पाप कराया थ, उसके पापों के अनुसार वह करता रहा, और उन से वह अलग न हुआ।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसने अपने पुरखाओं के समान वह किया, जो यहोवा की दृष्‍टि में बुरा है, अर्थात् नबात के पुत्र यारोबाम जिसने इस्राएल से पाप कराया था, उसके पापों के अनुसार वह करता रहा, और उनसे वह अलग न हुआ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उसने वही किया, जो याहवेह की दृष्टि में गलत था—ठीक जैसा उसके पूर्वजों ने किया था. वह उन पापों से दूर न हुआ, जो नेबाथ के पुत्र यरोबोअम ने शुरू किए और जिन्हें करने के लिए उसने इस्राएल को उकसाया था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसने अपने पुरखाओं के समान वह किया, जो यहोवा की दृष्टि में बुरा है, अर्थात् नबात के पुत्र यारोबाम जिसने इस्राएल से पाप कराया था, उसके पापों के अनुसार वह करता रहा, और उनसे वह अलग न हुआ।