2 Kings 16:14 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur peetal kee jo vedee yahova ke samhane rahatee thee usako us ne bhvan ke samhane se arthata apanee vedee aur yahova ke bhvan ke beech se hattakar, us vedee kee utar or rakh diya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
आहाज ने उस काँसे की वेदी को जो यहोवा के सामने थी मन्दिर के सामने के स्थान से हटाया। यह काँसे की वेदी आहाज की वेदी और यहोवा के मन्दिर के बीच थी। आहाज ने काँसे की वेदी को अपने वेदी के उत्तर की ओर रखा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसने प्रभु के सम्‍मुख की कांस्‍य वेदी को मन्‍दिर के सामने से, अर्थात् अपनी नई वेदी और प्रभु-मन्‍दिर के बीच में से, हटा दिया और उसको अपनी वेदी के उत्तर की ओर रख दिया।
Hindi Bible HHBD
और पीतल की जो वेदी यहोवा के साम्हने रहती थी उसको उस ने भवन के साम्हने से अर्थात् अपनी वेदी और यहोवा के भवन के बीच से हटाकर, उस वेदी की उतर ओर रख दिया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और पीतल की जो वेदी यहोवा के सामने रहती थी उसको उसने भवन के सामने से अर्थात् अपनी वेदी और यहोवा के भवन के बीच से हटाकर, उस वेदी के उत्तर की ओर रख दिया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
याहवेह के सामने रखी कांसे की वेदी को उसने भवन के सामने की ओर से, उसकी अपनी वेदी और याहवेह के भवन के बीच से हटाकर, उसने अपनी वेदी की उत्तरी दिशा में स्थापित करवा दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और पीतल की जो वेदी यहोवा के सामने रहती थी उसको उसने भवन के सामने से अर्थात् अपनी वेदी और यहोवा के भवन के बीच से हटाकर, उस वेदी के उत्तर की ओर रख दिया।