2 Kings 16:18 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur vishraam ke din ke liye jo chhaya hua sthan bhvan men bana tha, aur raja ke bahar ke pravesh karane ka faattk, unako us ne ashshoor ke raja ke karan yahova ke bhvan se alag kar diya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
कारीगरों ने सब्त की सभा के लिये मन्दिर के अन्दर एक ढका स्थान बनाया था। आहाज ने सब्त के लिये ढके स्थान को हटा लिया। आहाज ने राजा के लिये बाहरी द्वार को भी हटा दिया। आहाज ने ये सभी चीज़ें यहोवा के मन्दिर से लीं। यह सब उसने अश्शूर के राजा को प्रसन्न करने के लिये किया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
असीरिया के राजा के सन्‍तोष के लिए उसने विश्राम-दिवस पर प्रयुक्‍त होने वाले मण्‍डप को, जो प्रभु-मन्‍दिर के भीतर था, तथा राजा के लिए निर्मित बाहरी प्रवेश-द्वार को निकलवा दिया।
Hindi Bible HHBD
और विश्राम के दिन के लिये जो छाया हुआ स्थान भवन में बना था, और राजा के बाहर के प्रवेश करने का फाटक, उनको उस ने अश्शूर के राजा के कारण यहोवा के भवन से अलग कर दिया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
विश्राम के दिन के लिये जो छाया हुआ स्थान भवन में बना था, और राजा के बाहरी प्रवेश–द्वार को उसने अश्शूर के राजा के कारण यहोवा के भवन से अलग कर दिया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उसने याहवेह के भवन परिसर में शब्बाथ पर इस्तेमाल किए जा रहे ओसारे को और राजा के लिए बनाए गए बाहरी फाटक को अश्शूर के राजा के कारण याहवेह के भवन से हटा दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
विश्राम के दिन के लिये जो छाया हुआ स्थान भवन में बना था, और राजा के बाहरी प्रवेश-द्वार को उसने अश्शूर के राजा के कारण यहोवा के भवन से अलग कर दिया।