2 Kings 17:1 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
yahooda ke raja ahaj ke barahaven varsha men aela ka putra hosho shaemaron me, israaael par rajy karane laga, aur nau varsha tak rajy karata raha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
एला का पुत्र होशे ने शोमरोन में इस्राएल पर शासन करना आरम्भ किया। यह यहूदा के राजा आहाज के राज्यकाल के बारहवें वर्ष में हुआ। होशे ने नौ वर्ष तक शासन किया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यहूदा प्रदेश के राजा आहाज के राज्य-काल के बारहवें वर्ष में होशे बेन-एलाह ने इस्राएल प्रदेश पर राजधानी सामरी नगर में राज्य करना आरम्भ किया। उसने नौ वर्ष तक राज्य किया।
Hindi Bible HHBD
यहूदा के राजा आहाज के बारहवें वर्ष में एला का पुत्रा होशे शोमरोन में, इस्राएल पर राज्य करने लगा, और नौ वर्ष तक राज्य करता रहा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यहूदा के राजा आहाज के बारहवें वर्ष में एला का पुत्र होशे शोमरोन में इस्राएल पर राज्य करने लगा, और नौ वर्ष तक राज्य करता रहा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यहूदिया के राजा आहाज़ के शासन के बारहवें साल में एलाह का पुत्र होशिया शमरिया में राजा बना. उसका शासन नौ साल का था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यहूदा के राजा आहाज के राज्य के बारहवें वर्ष में एला का पुत्र होशे सामरिया में, इस्राएल पर राज्य करने लगा, और नौ वर्ष तक राज्य करता रहा।